BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा: निदेशक प्रभारी सहित संयंत्र के उच्चाधिकारियों ने विभिन्न विभागों का भ्रमण कर इस्पात बिरादरी को दी विश्वकर्मा पूजा की बधाई

 

भिलाई इस्पात संयंत्र में विश्वकर्मा पूजा की धूम रही। प्रत्येक विभाग के विभिन्न सेक्षनों में भगवान श्री विश्वकर्मा जी की बड़े उमंग व उत्साह के साथ पूजा अर्चना की गई। संयंत्र के भीतर से लेकर बाहर तक भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजा का गरिमामय आयोजन किया गया। आज प्रातः 9 बजे से सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने विभिन्न विभागों में बिराजे विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना के साथ ही लोगों को विश्वकर्मा पूजा की बधाई सम्प्रेषित की। साथ ही लोगों से उन्होंने सुरक्षित कार्य करने का आग्रह किया।

विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान), तपन सूत्रधार, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन), एम एम गद्रे, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं), एस मुखोपाध्याय तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएँ) डाॅ एम रविन्द्रनाथ सहित संयंत्र के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर संयंत्र भ्रमण की शुरूआत इस्पात भवन स्थित सी एंड आईटी विभाग से की। तत्पश्चात वे एचआरडीसी के वर्कशाॅप क्रमांक-01 में विराजमान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना की। भ्रमण के इस क्रम में बीएसपी के निदेशक प्रभारी एवं उच्च प्रबंधन की टीम ने प्रोजेक्ट्स, रोल टर्निंग शाॅप, टी एंड डी, सीईडी एंड मेकेनिकल, यूनिवर्सल रेल मिल, रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल, वायर राॅड मिल, मर्चेंट मिल, बार एंड राॅड मिल, एसएमएस-3, इलेक्ट्रिकल, ब्लास्ट फर्नेस-8, आरसीएल, पाॅवर एंड ब्लोइंग स्टेशन, ब्लास्ट फर्नेस, जल प्रबंधन विभाग, कोक ओवन एवं कोल केमिकल विभाग, एसपी-3, आरएमपी-3, ओएचपी, आरएमपी-2, आरईडी-1 व आरईडी-2, एसएमएस-2, एसपी-2, प्लेट मिल, एमआरडी, पीएस स्टोर्स, गैरेज, फाउंड्री एंड पैटर्न शाॅप, फायर ब्रिगेड का भ्रमण कर लोगों को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी।

Related Posts