BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी के SMS-3 ने संचालन में बदलाव कर रेल ब्लूम्स के कास्टिंग सीक्वेंस का बनाया एक नया रिकॉर्ड

भिलाई इस्पात संयंत्र की स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने 13 सितंबर, 2021 को कंटीन्यूअस कास्टिंग प्लांट के सीवी-1 कास्टर में फ्लाइंग टंडिश चेंज ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक और मील का पत्थर स्थापित किया गया।

इस प्रणाली को विकसित करके, एसएमएस-3 ने सीवी-1 कास्टर से 25 हीट के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकाॅर्ड को पार करते हुए लगातार 34 हीट कास्टिंग करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया।

प्लांट की यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) की अधिकांश रेल ब्लूम आवश्यकता को इस कास्टर से पूरी करने वाला एसएमएस-3 का सीवी-1 कास्टर बीएसपी की प्रमुख उत्पादन इकाइयों में से एक है। फ्लाइंग टंडिश चेंजओवर ऑपरेशन के सफल होने से एसएमएस-3, सीवी-1 कास्टर से अपना उत्पादन बढ़ाने में सक्षम होगी। यूआरएम के लिए रेल ब्लूम्स् की पूरी जरूरत को आने वाले दिनों में इसी कास्टर से पूरी की जाएगी।

इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार और सीजीएम (एसएमएस-3), किंग्शुक भट्टाचार्जी ने कार्यस्थल पर मौजूद रहे और उन्होंने अरविंद कुमार, महाप्रबंधक (आॅपरेशन), जितेंद्र कुमार, महाप्रबंधक (आॅपरेशन), पी सत्पथी महाप्रबंधक (विद्युत) के नेतृत्व वाली टीम का उत्साहवर्धन किया। भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने साइट का दौरा किया और टीम को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Related Posts