भिलाई इस्पात संयंत्र के माॅडेक्स इकाई स्टील मेल्टिंग शॉप-3 (एसएमएस-3) ने दैनिक उत्पादन का एक और नया कीर्तिमान स्थापित किया है। 17 अक्टूबर, 2021 को 63 हीट का दैनिक उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। 13 अक्टूबर, 2021 को एसएमएस-3 ने 62 हीट का रिकॉर्ड दैनिक उत्पादन करने में सफल हुआ था जिसे 17 अक्टूबर, 2021 को 63 हीट उत्पादन कर पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। इससे पूर्व स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने 24 सितम्बर और 30 सितम्बर, 2021 को 60 हीट उत्पादन कर दैनिक रिकॉर्ड बनाया था। 17 अक्टूबर, 2021 को एसएमएस-3 ने 63 हीट से कुल 10,670 टन कच्चे इस्पात का उत्पादन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। 17 अक्टूबर, 2021 को संयंत्र का कुल कच्चे इस्पात का उत्पादन 17,223 टन रहा।
बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) अंजनी कुमार ने 18 अक्टूबर, 2021 को स्टील मेल्टिंग शॉप-3 का दौरा किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसएमएस-3 बिरादरी और संबंधित विभागों के सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी। इस अवसर पर एसएमएस-3 के मुख्य महाप्रबंधक के भट्टाचार्जी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।
एचआरडीसी में पांच दिवसीय माॅडेक्स ट्रेनिंग प्रोग्राम उद्घाटित
बीएसपी द्वारा अपने कार्मिकों के तकनीकी कौषल में वृद्धि करने हेतु नियमित प्रशिक्षण आयोजित किये जाते रहे है। इसी क्रम में सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन विकास केन्द्र में पांच दिवसीय माॅडेक्स ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 18 अक्टूबर से लेकर 22 अक्टूबर, 2021 तक आयोजित किया गया है।
इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) अरविंद कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में विषिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) मुकेश कुमार गुप्ता तथा मुख्य महाप्रबंधक (आई एंड ए) असित कुमार साहा एवं महाप्रबंधक (एचआरडी) सौरभ सिन्हा विशेष रूप से मंचस्थ थे। अतिथियों का स्वागत एचआरडी के विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक सौरभ सिन्हा ने किया।















