भिलाई इस्पात सयंत्र के फोर्ज एवं स्टील स्ट्रक्चरल शॉप में 15 फरवरी, 2021 को नेशनल कन्वेंशन में जीतने वाली क्वालिटी सर्कल व 5-एस टीमों का सम्मान करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में क्वालिटी सर्कल फोरम आॅफ इंडिया के हेड क्वार्टर हैदराबाद से एडिशनल डायरेक्टर (ट्रेनिंग एंड डेवलपमेण्ट) वीके बी दास मुख्य अतिथि तथा फोर्ज एवं स्टील स्ट्रक्चरल शॉप के विभाग प्रमुख एवं महाप्रबंधक (फोर्ज-एस एस ,रिक्लेमेशन एवं टी पी एल) एसके बढ़िए विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस विशेष आयोजन में क्यूसीएफआई के एडिशनल डायरेक्टर वी. के. बी दास ने, फोर्ज एवं स्टील स्ट्रक्चरल शॉप के सभागार में क्यूसीएफआई के नेशनल कन्वेंशन-2020 की विभिन्न प्रतियोगितायों में पुरस्कृत प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख- महाप्रबंधक (फोर्ज-एस एस ,रिक्लेमेशन एवं टी पी एल) एस .के. बढ़िए ने सभी विजेता टीमों की उपलब्धियों की जानकारियां दी । 5-एस चैंपियन जे.मोटवानी महाप्रबंधक (फोर्ज-एस एस शॉप), एस .के.अग्रवाल उप- महाप्रबंधक (रिक्लेमेशन) ने अपने अनुभव साझा किये।
विदित हो कि वर्ष 2020 में क्यूसीएफआई द्वारा आयोजित ऑनलाइन नेशनल कन्वेंशन में निम्नलिखित टीमों ने पार-एक्सीलेंस एवं एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त किया। 5-एस टीम में जागृति-एस एस शॉप (फैसिलिटेटर, अधिकारी साहू), विकास-रिक्लेमेशन शॉप (फैसिलिटेटर, एस .के. अग्रवाल) को पार-एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ। 5-एस टीम मुट्ठी-फोर्ज शॉप (फैसिलिटेटर, राजेंद्र मंत्री) को एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ। इसी तरह क्वालिटी सर्किल टीम रफ्तार-फोर्ज शॉप (फैसिलिटेटर, राजेंद्र मंत्री), टीम इन्नोवेटर-एस एस शॉप (फैसिलिटेटर, जे. के. गुप्ता) एवं टीम चेतक-टीपीएल (फैसिलिटेटर, अनिल फुले) को एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ।
फोर्ज एवं एसएस.शॉप के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में बिजनेस एक्स्सलेंस विभाग के सुनील देशमुख, फोर्ज एवं एस एस शॉप के समीर मोहरील ,रिक्लेमेशन शॉप के विजय वर्मा एवं राकेश चौधरी, टी पी एल से यतीन्द्र पुरंग एवं सभी पुरस्कार विजेता उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में एस.पडवाल, उप-महाप्रबंधक (फोर्ज-एस एस शॉप) ने धन्यवाद् ज्ञापन दिया।














