भिलाई। बीएसपी, एससी/एसटी एम्प. एसोशिएशन के महासचिव कोमल प्रसाद ने जानकारी दी कि आज दिनांक 11/06/ 2021 को सेल अध्यक्ष सोमा मंडल के साथ एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार रामटेके की अगुआई मे बैठक हुई। इस बैठक मे एसो. के सदस्यों ने भिलाई आगमन पर पुष्प गुच्छ भेंट कर अध्यक्ष सोमा मण्डल का स्वागत किया। इस अवसर पर सुनील कुमार रामटेके ने कहा कि पिछले एक साल से कोविड-19 की वज़ह से हमारे बहुत सारे अधिकारी व कर्मचारी मृत्यु के शिकार हो गए उनके आश्रितों को सेल प्रवंधन द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति दी जानी चाहिए।
श्री रामटेके ने कहा कि पुरे सेल स्तर पर बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के नाम पर अम्बेडकर अवार्ड दिया जाय, इसके लिए अपेक्स लेबल पर सेल एससी/एसटी एम्प. फेडरेशन एवं सेल प्रवंधन की बैठक पहले हो चुकी है और सहमति भी बनी पर अभी तक लागू नहीं किया गया।
इस अवार्ड को सेल फेडरेशन व एसोसिशन की सहमति से बाबा साहेब अम्बेडकर की गरिमा के अनुसार जल्द लागू किया जाय साथ ही सेल की सभी यूनिटों मे कार्यरत एससी/एसटी कर्मचारियों व अधिकारीयों की सूची सेल प्रवंधन सेल एससी/एसटी फेडरेशन को उपलब्ध कराये। बीएसपी, एससी/एसटी एम्प. एसो. के महासचिव कोमल प्रसाद ने सेल अध्यक्ष सोमा मण्डल को बीएसपी मे पहली बार एससीएसटी वर्ग से दो ई.डी. बनाये जाने पर धन्यवाद दिया, और उम्मीद जताई कि भविष्य मे होने वाले मुख्य महाप्रवंधक व ई. डी. स्तर के अधिकारीयों के प्रमोशन मे इन वर्गो का ध्यान सेल प्रवंधन रखेगा साथ ही हमारे मुख्य अस्पताल सेक्टर 9 की पिछले कुछ सालों से अनदेखी की गई उसका खामियाजा हमारे कर्मचारियों व अधिकारीयों तथा उनके परिवार ने करोना काल मे अपनी जान दे कर चुकाई है।
अतः अस्पताल को सर्व सुविधा संपन्न बनाया जाना चाहिए। जिसमे सभी बिमारियों का समुचित इलाज हो सके। हमारे कर्मचारियों व अधिकारीयों का वेतन निर्धारण जो करीब 54 महीने से नहीं हो रहा है जल्द किया जाना चाहिए। वेतन समझौते मे इतनी देरी सेल व अधिकारी, कर्मचारी किसी के लिए ठीक नहीं है, सभी के हितों का ध्यान रखते हुए वेतन समझौता किया जाना चाहिए। कुछ कर्मचारियों को निलंबित किया गया है, उनका निलंबन वापस लिया जाय।














