BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज के रतन दासगुप्ता दोबारा बने अध्यक्ष, केंद्रीय राज्य मंत्री को सौंपा चार सूत्रीय मांग पत्र

भिलाई। बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की आम सभा पावर हाउस के एक निजी होटल में संपन्न हुई। इसमें रतन दासगुप्ता लगातार दूसरी बार अध्यक्ष चुने गए। उनके नाम का प्रस्ताव उमेश चितलांग्य व नरसिंह कुकरेजा ने रखा। सभी 70 सदस्यों ने एकमत से रतन दासगुप्ता के नाम का समर्थन किया। उनका कार्यकाल 2 साल के लिए होगा। मंच का संचालन सचिव सुरेश चावड़ा ने किया

रतन दासगुप्ता ने एसोसिएशन के सभी वरिष्ठजनों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि आने वाले वर्षों में भी एंसीलरी के हित में जो भी बेहतर से बेहतर कार्य हो सकेगा उसे करने का प्रयास किया जाएगा। पिछले दो वर्षों में जिन लोगों ने भी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से उन्हें काम करने में मदद की उनका भी उन्होंने धन्यवाद दिया। आमसभा समाप्त होने के बाद उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग एवं उनकी पूरी टीम ने निर्वाचित रतन दासगुप्ता को बधाई दी। वहीं एसोसिएशन के अध्यक्ष ने उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स खत्म किए जाने के लिए किए गए प्रयास के लिए अध्यक्ष गर्ग का सम्मान किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री से मिला एंसीलरी एसो. का प्रतिनिधिमंडल, बताई अपनी समस्याएं छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर आए केंद्रीय राज्य मंत्री (एमएसएमई) भानु प्रताप सिंह वर्मा से बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतन दासगुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला। प्रतिनिधि मंडल ने उनके स्वागत के पश्चात एमएसएमई उद्योगों की समस्याओं को उनके समझ रखा। साथ ही बैंकों से होने वाली दिक्कतों के बारे में उन्हें जानकारी दी। मंत्री श्री वर्मा ने प्रतिनिधि मंडल को आस्वस्त किया कि वह जल्द ही विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर इन समस्याओं के निराकरण का प्रयास करेंगे।

एंसीलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री दासगुप्ता ने बताया कि एमएसएमई उद्योगों के समक्ष सेल की तरफ से या रेलवे की तरफ से जो भी समस्याएं आ रही हैं, उनकी विस्तृत जानकारी मंत्री श्री वर्मा को दी गई। बैंकों की तरफ से आ रही दिक्कतों के बारे में भी उन्हें बताया गया। बैंकों के लिए सीजी टीएमएससी लोन के लिए जो प्रावधान बनाया गया है बैंक उसको लागू नहीं कर रहे हैं। मात्र कुछ बैंक ही इसका पालन कर रहे हैं।

इसके साथ ही मंत्री श्री वर्मा को चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र में विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया है। श्री दासगुप्ता ने बताया कि उनकी सभी मांगों को मंत्री श्री वर्मा ने गंभीरतापूर्वक लिया है और आस्वस्त किया है कि वह जल्द से जल्द विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेंगे और इन सभी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
मंत्री श्री वर्मा से मुलाकात के दौरान एमएसएमई के ज्वाइंट डायरेक्टर राजीव नायर, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक मनोज मोहन सिन्हा, उमेश प्रसाद तथा प्रतिनिधिमंडल में एंसीलरी एसोसिएशन के महासचिव श्याम अग्रवाल, सचिव सुरेश चावड़ा, वरुण घोष अवि सहगल एवं प्रेमचंद देवांगन शामिल थे।

Related Posts