BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एशोसिएशन ने ऑक्सीजन कंसन्ट्रेट मशीन खरीदने दुर्ग कलेक्टर को सौंपा चेक

भिलाई। आज कोरोना संक्रमण से दुर्ग-भिलाई सहित  छत्तीसगढ़ और पूरा देश लड़ाई लड़ रहा है। मुख्यमंत्री के अपील पर कई सामाजिक संस्था अपने-अपने स्तर पर लगाकर शासन-प्रशासन का सहयोग कर रही है। इसी तारतम्य में बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एशोसिएशन ने दुर्ग कलेक्टर को ऑक्सीजन कंसन्ट्रेट मशीन खरीदने 53100/- का चेक सौंपा है।
बीएसपी एंसीलरी इंडस्ट्रीज एशोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रतनदास गुप्ता ने बताया कि ऐसी कठिन समय मे एशोसिएशन ने तय किया कि हम भी अपना सहयोग प्रदान करे जिसके फलस्वरूप हमने दुर्ग कलेक्टर को चैक सौंपा है। सीएसआर के तहत फ्रेंडर्स इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, शहगल इंडस्ट्री, रंजना इंडस्ट्री, भारत फेब्रिकेशन, परफेक्ट इंजीनियरिंग वर्क्स, जेनरल फेब्रिकेशन, जेएस स्टील प्रा.ली., फ़्रेंडर्स उद्योग, रीमेक इलेक्ट्रोड्स, फाइन इंजीनियरिंग तथा जेपी इंजीनियरिंग ने सहयोग कर यह राशि दिया है।

Related Posts