बिहार में दोनों चरणों के मतदान समाप्त होने के बाद अब तक कई एग्जिट पोल अनुमान सामने आ चुके हैं। मैट्रिज आईएएनएस, पीपल्स पल्स, जेवीसी पोल, पीपल्स इनसाइट, चाणक्य स्ट्रैटजीज, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पोलस्ट्रैट, पोल डायरी, प्रजा पोल एनालिटिक्स, टीआईएफ रिसर्च, पी-मार्क और डीवी रिसर्च के अनुमानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के आसार हैं…
पटना (ए)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान समाप्त हो चुका है। सबकी नजरें एग्जिट पोल पर हैं। अलग-अलग सर्वे एजेंसियां बिहार में अगली सरकार को लेकर पूर्वानुमान जारी कर चुकी हैं। अधिकांश अनुमानों में NDA को स्पष्ट बहुमत मिलने के आसार हैं। अब 14 नवंबर को होने वाली मतगणना में साफ होगा कि राज्य में किसके नेतृत्व में सरकार बनेगी।
2020 में एक बार फिर एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला देखने को मिला, लेकिन इस बार दलों में हेर फेर था। पिछली बार के समीकरण इस बार बदल चुके थे। इस बार एनडीए में भाजपा के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी शामिल थी। इसके साथ वीआईपी और हम भी एनडीए का हिस्सा था। महागठबंधन की बात करें तो इसमें राजद, कांग्रेस और बाकि वाम दल शामिल थे। एग्जिट पोल की बात करें तो महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलते हुए दिखाया गया था। किसी ने अपने पोल में एनडीए को बहुमत का आंकड़ा नहीं दिया था। लेकिन दोनों के बीच कांटे की टक्कर दिखाई गई थी।
केवल दो एग्जिट पोल टुडेज चाणक्य और टाइम्स नेटवर्क ने महागठबंधन को बहुमत नहीं दिया था, बाकि सभी ने महागठबंधन को सौ से अधिक सीटें मिलते हुए दिखाया था। इस आंकड़े के साथ महागठबंधन सरकार बनते हुए नजर आ रही थी।
एबीपी- सी वोटर के द्वारा एनडीए को 104-128, महागठबंधन को 108-131 और अन्य को 6-23 सीट मिलती हुई दिखाई गई थी। आजतक-एक्सिस माय इंडिया ने एनडीए को 69-91, महागठबंधन को 139-161 और अन्य को 6-10 सीटें मिलते हुए दिखाई थी।
रिपब्लिक भारत जन की बात में एनडीए को 91-117, महागठबंधन को 118-138 और अन्य को 3-6 सीटें मिली थी। टुडेज चाणक्य के अनुसार बताया गया था कि एनडीए को 82, महागठबंधन को 106 और अन्य को 52 सीटें मिलेगी। टाइम्स नेटवर्क ने एनडीए को 116, महागठबंधन को 120 और अन्य को छह सीटें दिखाई थी।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर मैट्रिज-IANS का एग्जिट पोल सामने आया है. इस एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 147 से 167 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. वहीं, महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। भाजपा को 65-73, जदयू को 67-75, लोजपा (रामविलास) को 7-9, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को 4-5 और आरएलएम को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान है।
बिहार में विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान समाप्त हो चुके हैं। अब तक सामने आए एग्जिट पोल अनुमानों के मुताबिक बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली NDA के जीतने के आसार हैं लेकिन एक्जिट पोल किसका और कितना सच साबित होगा ये तो 14 नवम्बर को मतदान के दिन ही स्पष्ट हो पाएगा।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
















