पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष चर्चा में हैं. उन्होंने ऐसा काम किया है कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी फैन हो गए हैं. उनकी उपलब्धि के पीछे की वजह है नए कानून बीएनएस के तहत केस दर्ज कर स्पीडी ट्रायल चलाकर 50 दिनों के अंदर दोषियों को सजा सुना दी गई…
छपरा। भुवनेश्वर में आयोजित अखिल भारतीय पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक सम्मलेन-2024 में बिहार पुलिस का लगातार झंडा ऊंचा करने वाले छपरा एसपी डॉ कुमार आशीष द्वारा पूरे देश में नए कानून BNS के तहत गंभीर शीर्ष पहली सज़ा (रसूलपुर थाना के धनाडीह गांव में हुए तिहरे हत्याकांड से संबंधित कांड संख्या -133/ 24 में 14 दिनों मे अनुसंधान पूर्ण करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आरोप पत्र समर्पित किया गया था।
तदोपरांत न्यायालय में त्वरित विचारण के बाद घटना के 50वे दिन न्यायालय द्वारा दोनों दोषी अभियुक्तों को उम्रकैद सहित आर्थिक दंड की सजा सुनाई गईं) करवाने में अपनाए गए प्रक्रियाओं/तरीकों के संदर्भ में प्रेजेंटेशन दिया गया।
जिसपर वहां उपस्थित भारत के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, पुलिस महानिदेशक बिहार एवं उपस्थित सभी पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों द्वारा प्रशंसा करते हुए इस मॉडल को अन्य जगहों पर भी लागू करने का सुझाव दिया गया।
इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के पुलिस महानिदेशक बिहार आलोक राज सहित सभी राज्यों के पुलिस महानिदेशक/ पुलिस महानिरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि नए कानूनों के लागू होने के पश्चात पूरे देश में गंभीर शीर्ष में ये पहली सज़ा केवल 50 दिनों में सुनाई गई थी।


















