BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

बिहार के नये DGP आरएस भट्टी ने किया पदभार ग्रहण, कहा- विधि व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास करेंगे

 

डीजीपी आरएस भट्टी 1990 बैच के आईपीएस हैं, पदभार ग्रहण करते हुए डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा कि विधि व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास करेंगे…

पटना (ए): बिहार के नये डीजीपी आरएस भट्टी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. इस दौरान एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में अपने हाथों से बुके देकर उनका स्वागत किया. वहीं, पूर्व डीजीपी संजीव कुमार सिंघल ने उन्हें अपना चार्ज सौंपा और कुर्सी पर ले जाकर बैठाया. बता दें कि सोमवार को संजीव कुमार सिंघल डीजीपी पद से सेवानिवृत हो गए।

पदभार ग्रहण करते हुए आरएस भट्टी ने कहा कि जो चुनौतियां हैं, उसका सामना करेंगे, विधि व्यवस्था एवं अपराध की रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास करेंगे. वहीं, बता दें कि पूर्व डीजीपी संजीव कुमार सिंघल सेवानिवृत से पहले मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि विगत दो वर्षों से ज्यादा समय के लिए मैं डीजीपी रहा. अपने आप को भाग्यशाली मानता हूं. सारे काम मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के बिना संभव नहीं था।

पुलिस को पीपल फ्रेंडली बनाने में हम सक्षम हुए. विगत दो वर्षों में हमने 26 हजार 700 नियुक्तियां की. बिहार पुलिस में 24.29 % महिला पदाधिकारी और कर्मी हैं. एएसआई से लेकर डीएसपी तक कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं. कई पुलिस लाइन को जमीन उपलब्ध कराई गई. पुलिस अच्छे से काम करेगी, तब ही लोगों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

कौन हैं आरएस भट्टी: बिहार के नए डीजीपी राजविंदर सिंह भट्टी मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. आरएस भट्टी 1990 बैच के आईपीएस हैं. उनका कैडर बिहार में रहा है. उन्होंने शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी में भी अहम भूमिका निभाई थी. उनके डीजीपी बनने से बिहार में लॉ एंड ऑर्डर में सुधार होने की उम्मीद है. राजविंदर सिंह भट्टी को सूबे का नया डीजीपी बनाया गया है. भट्टी इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे।

Related Posts