नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है. जानकारी के अनुसार, ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था…
नईदिल्ली (ए)। दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटकों से धरती कांप गई. भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में हड़कंप मच गया. अचानक आए इस भूकंप की वजह से लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हाईराइज सोसाइटी में भी लोग असेंबली एरिया में इकट्ठा हुए।
भूकंप के झटके रात के 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए. भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए. ये झटके ऐसे समय में लगे जब लोग खा-पीकर सोने की तैयारी में थे. झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए. सोशल मीडिया पर लोग वीडियो शेयर कर रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि पंखे-झूमर, लाइट्स हिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का एपिसेंटर नेपाल में था. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है. जानकारी के अनुसार, ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था।
लोगों ने बताया अनुभव नोएडा में एबीपी न्यूज़ से एक महिला ने कहा कि मैं सो रही थी, तभी झटके महसूस हुए. मैं डर गई थी. मैं नीचे आ गई. अब जाने में भी डर लग रहा है. रातों की नींद गायब हो गई है।
क्या नहीं करें? घबराएं नहीं, शांत रहें. टेबल के नीचे जाएं. एक हाथ से सिर को ढकें और भूकंप के झटके समाप्त होने तक टेबल को पकड़े रहें. झटके समाप्त होने के बाद फौरन बाहर निकलें।
Earthquake of Magnitude:6.4, Occurred on 03-11-2023, 23:32:54 IST, Lat: 28.84 & Long: 82.19, Depth: 10 Km ,Location: Nepal, for more information Download the BhooKamp App https://t.co/SSou5Hs0eO@ndmaindia @Indiametdept @Dr_Mishra1966 @Ravi_MoES @KirenRijiju @PMOIndia pic.twitter.com/XBXjcT29WX
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) November 3, 2023
बाहर आने पर इमारतों, पेड़ों और दिवारों से दूर रहें. अगर गाड़ी के अंदर हैं तो गाड़ी रोककर झटके समाप्त होने तक अंदर ही रहें. पुल पर जानें से बचें।
#Earthquake | An earthquake resistant house 🏡 can help save lives! Watch this to learn more👇 pic.twitter.com/4iaRm88pCq
— NDMA India | राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण 🇮🇳 (@ndmaindia) November 3, 2023















