BREAKING

फीचर्डविविध

बिस्कुट के डिजाइन को लेकर ओरियो ने पारले जी के खिलाफ कोर्ट में किया मामला दर्ज

नईदिल्ली (ए)। ओरियो बिस्कुट ने पारले के खिलाफ बिस्कुट की डिजाइन को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज किया है। ओरियो ने दावा किया है कि पारले के फैबियो बिस्कुट की डिजाइन बिलकुल उसके ओरियो जैसी है। कंपनी का कहना है कि पारले के फेबियो बिस्कुट का डिजाइन ओरियो जैसा है। कोर्ट ने 12 अप्रैल को मामले की सुनवाई के लिए दिन तय किया है।

इकोनॉमिक टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक मामले की सुनवाई 12 अप्रैल को होगी। 9 फरवरी को इस मामले में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने ओरियो के वकील की जल्दी सुनवाई की अपील को खारिज कर दिया और अगली सुनवाई अप्रैल में ही करने की बात कही।

अमेरिका की मोंडलीज इंटरनेशनल की यूनिट इंटरकांटिनेंटल ग्रेट ब्रांड्स ने ट्रेडमार्क के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। मोंडलीज ने भारत में ओरियो को करीबन 10 साल पहले लॉन्च किया था। वहीं, पारले ने पिछले साल जनवरी में फैबियो प्रोडक्ट को लॉन्च किया।

 

Related Posts