BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

बिलासपुर- रायपुर मेमू, कोरबा- रायपुर पैसेंजर सहित 8 ट्रेन रद्द, यात्रा के पूर्व चेक करे पूरा डिटेल

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर यार्ड में फूट ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्च का कार्य तीसरी स्पैन को रोड क्रेन 400 मिलियन टन से कार्य किया जाएगा, इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर यार्ड में फूट ओवर ब्रिज पर गर्डर लॉन्च का कार्य तीसरी स्पैन को रोड क्रेन 400 मिलियन टन से कार्य किया जाएगा, इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। विवरण इस प्रकार है।

रद्द होने वाली गाडियां:

1) दिनांक 27 जनवरी 2024 को बिलासपुर एवं शहडोल से चलने वाली गाडी संख्या 08740/08739 बिलासपुर-शहडोल-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

2) दिनांक 27 जनवरी 2024 को बिलासपुर एवं रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08735/08738 बिलासपुर-रायगढ़- बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

3) दिनांक 27 जनवरी 2024 को रायगढ़ एवं बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 08737 / 08736 रायगढ़-बिलासपुर – बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

4) दिनांक 27 जनवरी, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08727 बिलासपुर – रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

5) दिनांक 27 जनवरी, 2024 को बिलासपुर एवं कोरबा से चलने वाली 08732/08731 बिलासपुर – कोरबा – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

6) दिनांक 27 जनवरी, 2024 को बिलासपुर एवं गेवरा रोड से चलने वाली 08734/08733 बिलासपुर – गेवरा रोड – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

7) दिनांक 27 जनवरी, 2024 को बिलासपुर एवं रायपुर से चलने वाली 08719 /08728 बिलासपुर – रायपुर – बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

8) दिनांक 27 जनवरी, 2024 को कोरबा से चलने वाली 08279 कोरबा – रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

9) दिनांक 26 जनवरी, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08280 रायपुर – कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

Related Posts