BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रहेगी रद्द, गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन में होगी समाप्त

मंडल के अंतर्गत SGPCL केबिन में चौथी लाइन कनेक्टीविटी हेतु एनआई कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत राबर्टसन-भूपदेवपुर के मध्य स्थित SGPCL केबिन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आएगी।

रद्द होने वाली गाडियां

1) दिनांक 20 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर व रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08738/08737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
2) दिनांक 20 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।
3) दिनांक 21 दिसम्बर 2023 से 23 दिसम्बर 2023 तक रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी।

रास्ते में समाप्त/प्रारंभ होने वाली गाड़ी

1) दिनांक 20 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक गोंदिया से चलने वाली 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 20 दिसम्बर 2023 से 22 दिसम्बर 2023 तक झारसुगुड़ा से चलने वाली 08862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू स्पेशल बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

कचना रेलवे समपार फाटक क्रमांक आर. व्ही.–07 गेट पर मरम्मत के लिये सड़क यातायात बंद रहेगा: रायपुर रेल मंडल के आर. व्ही. एच–मंदिर हसौद स्टेशनों के मध्य स्थित कचना रेलवे समपार फाटक क्रमांक 07 आर. व्ही. एच – मंदिर हसौद के मध्य अप लाईन किमी. 5/27 – 29 कचना गेट पर मरम्मत का कार्य दिनांक 23.12.2023 को समय 23:00 बजे से दिनांक 24.12.2023 को समय 12:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

पाररास समपार फाटक बालोद गेट पर मरम्मत के लिये सड़क यातायात बंद रहेगा: रायपुर रेल मंडल के बालोद – कुसुमकसा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक DD-50 KM 929/13-14 (पाररास) फाटक गेट पर रेलवे के मरम्मत का कार्य दिनांक 19.12.2023 दिन मंगलवार को समय 21:00 बजे से दिनांक 20.12.2023 दिन बुधवार को समय 09:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा। समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।

Related Posts