दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में बिलासपुर मंडल के जयरामनगर, लटिया और अकलतरा में ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली का कार्य किया जायेगा। ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली होने के बाद इस सेक्शन में एक साथ कई ट्रेनों का परिचालन किया जा सकेगा। इस कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…
रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत जयरामनगर, लटिया और अकलतरा में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम का कार्य किया जायेगा । यह कार्य दिनांक 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। ऑटोमैटिक सिग्नल प्रणाली रेल परिचालन की सिग्नलिंग व्यवस्था में आधुनिकतम प्रणाली है । इस प्रणाली को विभिन्न सेक्शनों में चरण बद्ध तरीके से लगाया जा रहा है।
इस प्रणाली के लागू होने से एक ही सेक्शन में कई गाड़ियो को थोड़े अंतराल पर ही चलाया जा सकेता है जिससे सेक्शनों की परिचालन क्षमता बढ़ जाती है एवं एक ही समय में कई ट्रेनों को थोड़े अंतराल से चलाया जा सकता है। इस सिस्टम में वर्तमान आधारभूत संरचना के साथ रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ जाएगी। इस कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों को रद्द किया जा रहा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
रद्द होने वाली गाडिया-
1. दिनांक 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 08738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
2. दिनांक 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 08737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
3. दिनांक 23 एवं 23 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 08736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
4. दिनांक 23 एवं 24 सितम्बर, 2023 को रायगढ़ से चलने वाली 08735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
5. दिनांक 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 08732 बिलासपुर-कोरबा मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
6. दिनांक 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को कोरबा से चलने वाली 08731 कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
7. दिनांक 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
8. दिनांक 22 एवं 23 सितम्बर, 2023 को गेवरा रोड से चलने वाली 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है…
ट्रेनों के अंदर पैंटीकार, टॉयलेट और लिनेन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित की गई: भारतीय रेलवे द्वारा स्वच्छ-रेल स्वच्छ-भारत के तहत स्वच्छता-पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 16 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक आयोजित इस स्वच्छता ही सेवा-पखवाडा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के सभी स्टेशनों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल मे आज दिनांक 21 सितंबर, 2023 को रायपुर रेल मंडल की ट्रेनों मे स्वच्छता अभियान चलाया गया । स्वच्छ रेलगाड़ी के अंर्तगत यात्रियों को चलित गाडियों में साफ सुथरी एवं आरामदायक यात्रा हो इसके लिए गाड़ियों में ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग प्रणाली (OBHS ) की सुविधा प्रदान की गयी है। ट्रेनों में उपलब्ध साफ सफाई की सामग्रियों की सुनिश्चितता की गई। ट्रेनों की साफ सफाई, ट्रेनों के टॉयलेट की सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया।
इसी कड़ी में ट्रेनों के पैंट्रीकार का निरीक्षण कर वहाँ के साफ़- सफाई व्यवस्था को देखा गया। ट्रेन में उपयोग की जाने वाले लिनेन की गुणवत्ता को परखा एवं यात्रियों से फीडबैक लिया गया। इसके अलावा यात्रियों को कोच को साफ रखने एवं कचरे को डस्टबिन में डालने के लिए अनुरोध भी किया जा रहा है।















