BREAKING

Uncategorised

बिलासपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सभी प्रमुख चौक-चौराहों का किया सघन निरीक्षण, आवश्यक दिशा निर्देश दिए

बिलासपुर। आज पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर अति पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन मे शहर मे सभी राजपत्रित अधिकारिओ व थाना प्रभारिओ द्वारा 7 टीम बनाकर शाम 4 बजे से 7 बजे तक लगातार सभी प्रमुख चौक चौराहो पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी कर रहे जवानों का हौसला अफजाई कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। जिसमे अग्रसेन चौक, गाँधी चौक, महामाया चौक, मंगला चौक, गुरुंनांनक चौक, मे अभियान के तहत कुल 220 कार्यवाही किया गया जिसमे बिना मास्क के 25 प्रकरण, social distancing 162 प्रकरण, सार्वजनिक स्थान पे थूकने पर 32 कार्यवाही किया गया। कुल करीब 47000 रूपए जुर्माना के रूप मे वसूल किया गया। यातायात के सम्पूर्ण बल ने भी कार्यवाही मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज क़ी कार्यवाही का निरीक्षण स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया। कार्यवाही मे नव आरक्षक व spo भी शामिल रहे।

Related Posts