BREAKING

Uncategorised

बिलासपुर जिले के नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने पदभार ग्रहण किया, अधिकारियों की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए

बिलासपुर। जिले के नए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का पदभार मंगलवार, 06 जुलाई को विधिवत् कार्यभार ग्रहण किया। दीपक कुमार झा इसके पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बस्तर के पद पर पदस्थ रहे। दीपक कुमार झा मूलतः भारतीय पुलिस सेवा के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं। इसके पूर्व EOW, रायगढ़, बालोद, महासमुंद और कोंडागांव में पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ रहे है।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त नवपदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी चौकी प्रभारी से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुए क्षेत्र की अन्य गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मुख्य रूप से निम्न दिशा निर्देश भी दिए गए।

– पारदर्शी पुलिसिंग होनी चाहिए ।
– शहरी क्षेत्र में बीट पोलिसिंग को मजबूत करना ।
– जुआ सट्टा नशे के अवैध कारोबार जैसी सामाजिक बुराइयों और अवैध गतिविधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाना ।

– थाना स्तर पर शिकायतों का शीघ्र निकाल करे ।

– पुलिस कार्यालय स्तर पर शिकायतों का लगातार मॉनिटरिंग करेंगे ।

– प्रार्थी के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए , घटनाओं और शिकायत में रेस्पॉन्स जल्द करें।

– महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में पुलिस मुख्यालय के निर्देशो का पालन हो । अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करें, विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय में पेश किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

– चिट फंड प्रकरणों में रक़म वापसी की प्रक्रिया के निर्देश दिए हैं, इन प्रकरणों की लगातार समीक्षा करें ।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उमेश कुमार कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  रोहित बघेल और सभी राजपत्रित अधिकारी सहित थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे ।

Related Posts