दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद एवं विजयवाड़ा रेल मंडल में तीसरी रेलवे लाइन का कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…
रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे, सिकंदराबाद रेल मण्डल के काजीपेट जं-कोंडापल्ली सेक्शन एवं विजयवाड़ा रेल मण्डल के विजयवाड़ा -गोधरा जं के बीच तीसरी रेलवे लाइन का कार्य जाएगा, इस लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य दिनांक 03 से 19 दिसम्बर, 2023 तक किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है:-
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां:-
1. दिनांक 09 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम-रायगढा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
2. दिनांक 09 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को नई दिल्ली चलने वाली गाड़ी संख्या 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़-रायगढा-विजयनगरम होकर रवाना होगी।
3. दिनांक 07 एवं 14 दिसम्बर, 2023 को विशाखापटनम चलने वाली गाड़ी संख्या 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम-रायगढा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
4. दिनांक 10 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को गांधीधाम चलने वाली गाड़ी संख्या 20804 गांधीधाम- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़-रायगढा-विजयनगरम होकर रवाना होगी ।
5. दिनांक 10 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को पूरी चलने वाली गाड़ी संख्या 20819 पूरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम-रायगढा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
6. दिनांक 06 एवं 13 दिसम्बर, 2023 को ओखा-पूरी एक्सप्रेस चलने वाली गाड़ी संख्या 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़-रायगढा-विजयनगरम होकर रवाना होगी।
7. दिनांक 11, 15 एवं 18 दिसम्बर, 2023 को विशाखापटनम से चलने वाली गाड़ी संख्या 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विजयनगरम-रायगढा-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।
8. दिनांक 10, 13 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को निज़ामुद्दीन चलने वाली गाड़ी संख्या 12804 निज़ामुद्दीन- विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नागपुर-रायपुर-टिटलागढ़-रायगढा-विजयनगरम होकर रवाना होगी।
9. दिनांक 10 एवं 17 दिसम्बर, 2023 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12851 बिलासपुर-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर –विजयनगरम-दुव्वाडा- विजयवाड़ा होकर रवाना होगी।
पूर्व रेलवे में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा: पूर्व रेलवे, चात्रा-मुरारई सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य दिनांक 09 से 19 दिसम्बर, 2023 तक किया जा रहा है। इस कार्य के फलस्वरुप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है, जिसकी जानकारी इस प्रकार है।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां-
1. दिनांक 12 एवं 19 दिसम्बर, 2023 को एलटीटी (कुर्ला) से चलने वाली गाड़ी संख्या 22511 कुर्ला-कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़गपुर-अंदुल-हावड़ा-बांडेल-कटवा-अजीमगंज-नईफरक्का होकर रवाना होगी।
2. दिनांक 09 एवं 16 दिसम्बर, 2023 को कामाख्या से चलने वाली गाड़ी संख्या 22512 कामाख्या-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग खड़गपुर-अंदुल-हावड़ा-बांडेल-कटवा-अजीमगंज-नईफरक्का होकर रवाना होगी।
देरी से रवाना होने वाली गाडियां: 3. दिनांक 16 दिसम्बर, 2023 को माल्दा से चलने वाली गाड़ी संख्या 13425 माल्दा-सूरत एक्सप्रेस माल्दा से दो घंटे देरी रवाना होगी।
अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु गाड़ी संख्या 22867 एवं 22868 दुर्ग निजामुद्दीन- दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त तृतीय श्रेणी वातानुकूलित कोच की सुविधा दिनांक 8 दिसंबर 2023 से अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। इस सुविधा की उपलब्धता से इन गाड़ियों में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे।
पाररास समपार फाटक बालोद गेट पर मरम्मत के लिये सड़क यातायात बंद रहेगा: रायपुर रेल मंडल के बालोद – कुसुमकसा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक क्रमांक DD-50 KM 929/13-14 (पाररास) फाटक गेट पर रेलवे के मरम्मत का कार्य दिनांक 08.12.2023 दिन शुक्रवार को समय 21:00 बजे से दिनांक 09.12.2023 दिन शनिवार को समय 09:00 बजे तक समपार फाटक पर सड़क आवागमन बंद रहेगा।
समपार फाटक की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं । रेल प्रशासन सभी से सहयोग की आशा करता है।















