BREAKING

Uncategorised

बिलासपुर आईजी रतन लाल डांगी ने पुलिस विभाग के कोरोना संक्रमित कोरोना योद्धाओं को फोन करके जाना हाल, दिए टिप्स

बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने आज अपने विभाग के पुलिस कर्मियों का जो अपनी जान की कीमत पर लोगो की सुरक्षा के लिए दिन रात मैदान में डटे होने से संक्रमित हो गए हैं, जो इलाज रत है ऐसे कोरोना योद्धाओं का हौसला बढ़ाने के लिए मोबाइल फोन के माध्यम से रेंज के 62 कर्मचारी/अधिकारियों से व्यक्तिगत बात करके उनकी तबीयत के बारे में, परिवार के सदस्यों की तबीयत के बारे में जानकारी लिया साथ ही उनका हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाई लेते रहे। खान पान का भी ध्यान रखे।
सुबह शाम योगा भी करे, खाली समय में कुछ पढ़ते भी रहे। घर के अन्य सदस्यों का ध्यान रखे ताकि आपकी लापरवाही से संक्रमण न फैले।सकारात्मक सोच रखे, अपने को अकेला बिल्कुल भी ना समझे,पूरा विभाग एवं शासन आपके साथ है।
किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो तुरंत अपने पुलिस अधीक्षक और मुझ से बात करे। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। बता दे आईजी खुद भी कोरोना संक्रमण से ठीक होकर पुनः ड्यूटी करने लगे हैं।

Related Posts