BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बिरसा मुंडा के जन्मस्थली उलिहातू गांव पहुंचे पीएम मोदी, देशवासी को जनजातीय गौरव दिवस की दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात झारखंड पहुंच गए थे. यहां राजभवन में विश्राम के बाद बुधवार सुबह से ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका दौरा शुरू हो गया…

रांची (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिरसा मुंडा की जयंती बुधवार झारखंड पहुंचे. मंगलवार रात को ही वह झारखंड पहुंच गए थे. बुधवार सुबह अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने रांची में बिरसा मुंडा मेमोरियल पार्क और म्यूजियम का दौरा किया. उनके साथ केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन भी मौजूद थे।

पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव पहुंचे, जहां वह भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए. नरेंद्र मोदी भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव जाने वाले वह पहले पीएम बने हैं. यहां संबोधन करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 10 वर्ष में जितना कार्य है उतना पहले कभी नहीं हुआ था. हमारी सरकार के समय 13 करोड से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले है. अटल जी के प्रयास से इस राज्य का गठन हुआ था. देश के लोगों की समस्या जानने का मुझे नजदीक से मौका मिला है।”

पीएम ने कहा, “झारखंड को अभी 50000 करोड का उपहार मिला है. आज का दिन सौभाग्य से भरा हुआ है. आज मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती पे आया हूं. मैं सभी देशवासी को जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देता हूं. झारखंड का कोना- कोना विभूतियों से भरा हुआ है. आजादी के लडाई में आदिवासीयों ने मोर्चा लिया. आजादी के बाद देश के आदिवासी वीरों के साथ न्याय नहीं हुआ।”

बिरसा मुंडा के गांव में PM मोदी पीएम मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू गांव पहुंचे. यह झारखंड के खूंटी जिले में है जहां पीएम मोदी केंद्र सरकार की 9 साल की उपलब्धियों और गरीब कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाएंगे. ये संकल्प यात्रा 25 जनवरी तक देशभर के सभी जिलों से होकर गुजरेगी, जिसकी निगरानी केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे . इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल शामिल होंगे।

2024 के लोक सभा चुनाव से पहले केंद्र की यह प्रचार यात्रा बेहद अहम है,. एक तरह से स्थानीय सांसदों और विधायकों के कामकाज का रिकॉर्ड और लेखा जोखा तैयार करने की भी यात्रा मानी जा रही है. केंद्र सरकार के कार्यों को किस तरह से प्रचार प्रसार किया गया है और जमीनी तौर पर उसका क्रियान्वयन कितना हुआ है, यह भी यात्रा के जरिए समझने में भाजपा को मदद मिलेगी. माना जा रहा है कि इससे 2024 के लोक सभा चुनाव की रणनीति बनाने में पार्टी को काफी सहायता मिलने वाली है.  प्रधानमंत्री के दौरे को केंद्र कर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज भवन पहुंचने पर राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने उनका भव्य स्वागत किया था. पीएम के रांची पहुंचने पर उनके काफीले पर पुष्प बरसा की गई थी.राजभवन को पहले से दुल्हन की तरह सजाया गया था. वहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह से ही पीएम मोदी का दौरा शुरू हो गया है।

Related Posts