मामले के शुरुआती दौर में कठुआ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर, मालगाड़ी के लोको पायलट, सहायक लोको पायलट, प्वाइंटमैन (कठुआ), लोको इंस्पेक्टर, और टीआई को निलंबित कर दिया गया था। अब लोको पायलट को भी सेवा से हटा दिया गया है…
पंजाब (ए)। उत्तर रेलवे ने जम्मू के कठुआ से पंजाब के ऊंची बस्सी तक बिना लोको पायलट लगभग 78 किलोमीटर तक मालगाड़ी के दौड़ने के मामले में बड़ा एक्शन लिया है। उत्तर रेलवे प्रशासन ने मालगाड़ी के लोको पायलट (ड्राइवर) को सर्विस से हटा दिया है। इस कार्रवाई को लेकर कहा है कि पायलट की लापरवाही के कारण एक बड़ी घटना हो सकती थी, जिससे लोगों की जान जा सकती थी।














