BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

बिना बल्लेबाजी किए विराट कोहली ने बनाया एक नया रिकॉर्ड, अब सिर्फ राहुल द्रविड़ हैं उनसे आगे

विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट मैच के दौरान फ्लिडिंग करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया है, इस रिकॉर्ड में अब उनसे आगे सिर्फ राहुल द्रविड़ ही हैं, आइए हम आपको इस नए रिकॉर्ड की डिटेल बताते हैं…

अहमदाबाद (ए)। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के लिए खेली जा रही टेस्ट सीरीज के चौथे यानी अहमदाबाद टेस्ट मैच में विराट कोहली ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। विराट ने यह नया रिकॉर्ड बल्लेबाजी में नहीं बल्कि फ्लिडिंग के दौरान बनाया है. विराट कोहली अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 300 से ज्यादा कैच पकड़ने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. भारत के इस महान बल्लेबाज ने अहमदाबाद टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर नेथन लियोन का कैच पकड़कर इस उपलब्धि को हासिल किया है. विराट कोहली ने अपने करियर में अभी तक कुल 300 कैच पकड़े हैं।

राहुल द्रविड़ से पीछे हैं विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट के अलावा ऐसा कारनामा सिर्फ एक ही भारतीय खिलाड़ी कर पाए थे। भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच राहुल द्रविड़ ने भी अपने करियर में 300 से ज्यादा कैच पकड़े हैं। राहुल द्रविड़ ने अपने करियर में 334 कैच पकड़े हैं और अब उनके पीछे विराट कोहली आ गए हैं, जो अभी तक में 300 कैच पकड़ चुके हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन का नाम आता है। उन्होंने अपने 16 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 261 कैच लिए हैं।

इसके अलावा सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट की बात करें तो विराट ने सुनील गावस्कर के 108 कैच वाले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, राहुल द्रविड़ अभी भी विराट से काफी आगे हैं। राहुल ने अपने टेस्ट करियर में 210 कैच पकड़े हैं.  बहरहाल, अहमदाबाद टेस्ट मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए हैं।

दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने बनाया शतक ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख़्वाजा ने सबसे ज्यादा 180 रनों की पारी खेली, तो वहीं युवा कैमरन ग्रीन ने भी 114 रनों की पारी खेलकर अपना पहला शतक लगा दिया. इस स्कोर के जवाब में भारतीय टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं. इस भारतीय पारी में अभी तक कप्तान रोहित शर्मा ने 17 और शुभ्मन गिल ने 18 मुखी नाबाद पारियां खेली है।

Related Posts