BREAKING

Uncategorised

बिना अनुमति के क्रिप्टोकरंसी की बैठक पर पुलिस ने लगाई रोक, नागपुर से आकर शेयर ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा ली जा रही थी बैठक

बिलासपुर। शहर के एक होटल में नागपुर की कंपनी द्वारा क्रिप्टो करेंसी ई ट्रेडिंग के नाम से लोगों को बुलाकर सेमिनार एवं बैठक की सूचना पर बिलासपुर पुलिस की एक टीम नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली निमेष बरैया के नेतृत्व में निजी होटल पहुंची जहां पर बिलासपुर वासियों को क्रिप्टोकरंसी में निवेश कराने के संबंध में सेमिनार आयोजन के कुछ समय पहले ही पहुंच कर बिलासपुर पुलिस के द्वारा लोगों को क्रिप्टोकरंसी पर ट्रेडिंग करने के संबंध में उसके गुण और दोष बताएं उसके निवेश पर होने वाली सारी जोखिमों के संबंध में लोगों को अवगत कराया गया बिलासपुर पुलिस की टीम के द्वारा इस संबंध में नागपुर से आई ई ट्रेडिंग कंपनी को बिना अनुमति आयोजन के संबंध में नोटिस जारी किया क्योंकि बिलासपुर पुलिस की टीम सूचना प्राप्ति के तुरंत ही अविलंब होटल में पहुंच गई थी अतएव बैठक प्रारंभ नहीं हो पाई और जो लोग इस सेमिनार में बाद में पहुंचे उन सभी लोगों को बिलासपुर पुलिस के द्वारा इसके जोखिम और निवेश में होने वाली हानियों के संबंध में अवगत कराया और ई ट्रेडिंग कयबीइस तरीके से किसी भी प्रकार की कंपनियों में निवेश करते समय इसके जोखिमों के संबंध में जानकारी प्राप्त करें। बिलासपुर पुलिस बिलासपुर वासियों से अपील करती कभी भी ई ट्रेडिंग करते समय सावधानी बरतें और उसके जोखिम और उसके दोषों को समझे।

Related Posts