प्रतिमा ग्रुप के मालिक अपने परिवार सहित श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर गए और अपने नए हेलीकॉप्टर की पूजा करवाई, मंदिर के तीन पुजारियों ने परिवार के सामने हेलीकॉप्टर की पूजा की और व्यवस्यायी के परिवार ने भी पूजा की…
हैदराबाद (ए)। भारत में किसी चीज को घर लाने पर उसकी पूजा करने की परंपरा रही है. कुछ लोग अपने टू-व्हीलर को मंदिर ले जाकर पूजा कराते हैं, तो कुछ लोग फोर-व्हीलर खरीदकर मंदिर पहुंचते हैं. ये तो एक आम बात है कि लोग अपने वाहन की पूजा मंदिर ले जाकर कराते हैं, लेकिन तेलंगाना के एक बिजनेसमैन बोइनपल्ली श्रीनिवास राव इस परंपरा को एक नए स्तर पर ले गए. वो अपने हेलीकॉप्टर की पूजा कराने के लिए मंदिर पहुंच गए।
दरअसल, प्रतिमा ग्रुप के मालिक बोइनपल्ली श्रीनिवास राव अपने परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से हैदराबाद से लगभग 100 किमी दूर यदाद्री में श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर गए और अपने नए हेलीकॉप्टर की पूजा करवाई. मंदिर के तीन पुजारियों ने परिवार के सामने हेलीकॉप्टर की पूजा की और व्यवस्यायी के परिवार ने भी पूजा की।
ACH-135 हेलीकॉप्टर की हुई पूजा: ACH-135 हेलीकॉप्टर की कीमत 5.7 मिलियन डॉलर (47 करोड़ 27 लाख 30 हजार 70 रुपये) बताई जा रही है. हेलीकॉप्टर के साथ ‘वाहन पूजा’ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. श्रीनिवास राव के रिश्तेदार महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल विद्यासागर राव भी मौजूद थे. बाद में, उन्होंने लोकप्रिय पहाड़ी मंदिर के आसपास हेलिकॉप्टर से उड़ान भरी. प्रतिमा ग्रुप की इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी, मैन्युफैक्च रिंग, टेलीकॉम सेक्टर में उपस्थिति है और इसके पास एक मेडिकल कॉलेज और कई अस्पताल भी हैं।
हेलीकॉप्टर देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए. उन्हें लगा कि कोई VVIP आ रहा है. मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी ताकि सुरक्षा में कोई कमी न रह जाए. बाद में पुजारी आए और विधासागर राव, श्रीनिवास राव के परिवार के सदस्यों के साथ पूजा करवाई. हेलीकॉप्टर में 2 पायलट और 5 यात्री बैठ सकते हैं. इसकी रेंज 500km है. इसके दो इंजन हैं और रखरखाव का खर्चा भी कम आता है।
Boinpally Srinivas Rao, the proprietor of the Prathima business, bought an Airbus ACH 135 and used it for the "Vahan" puja at the Yadadri temple dedicated to Sri Lakshmi Narasimha Swamy. Costing $5.7M, the opulent helicopter. #Telangana pic.twitter.com/igFHMlEKiY
— Mohd Lateef Babla (@lateefbabla) December 15, 2022















