प्रेस विज्ञप्ति- थाना सुहेला
डीजल तेल का अवैध कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार सुहेला पुलिस की कार्यवाही
*1 आरोपी के कब्जे से अवैध भंडारण कर रखे 21 प्लास्टिक डिब्बों में कुल 500 लीटर डीजल कीमती 33500 /- जब्त
2 डीज़ल ख़रीदी बिक्री में उपयोग में लाये जाने वाले वाहन टाटा मेगा CG 22 H 3934 कीमती 250000 /- जब्त
3 सीमेंट प्लांट आने जाने वाले विभिन्न ट्रक ड्राइवरो से सस्ती कीमत पर डीजल खरीदकर इलाका के ग्रामीणों को बाजार कीमत से अधिक दामों पर अवैध बिक्री कर शासन को आर्थिक क्षति पहुँचा कर अवैध लाभ अर्जित करता था ।
3. एक आरोपी गिरफ्तार न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय पेश।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक जिला बलौदाबाजार भाटापारा श्री प्रशांत ठाकुर द्वारा जिला में लागू धारा 144 जा.फौ का पालन एवं कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु लगातार पेट्रोलिंग करने एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही करने जारी निर्देश के पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल, एसडीओपी श्री के बी दिवेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुहेला रोशन सिंह राजपुत के कुशल नेतृत्व में पेट्रोलिंग की जा रही है तथा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर सतत निगाह रखी जा रही है कि दिनाँक 08.05.2020 के रात्रि में पुलिस पेट्रोलिंग टीम को मुखबिर से सूचना मिला की ग्राम तिल्दाबाँधा निवासी अमरनाथ साहू अपने सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन में ग्राम हिरमी शराब भट्टी के आगे कुथरौद रोड के पास अवैध रूप से डीजल ख़रीदी बिक्री के लिये खड़ा है और भारी मात्रा में डीज़ल रखा है कि सूचना पर तत्काल गवाहों को साथ लेकर पुलिस टीम मौके पर पहुचकर घेरा बन्दी कर संदिग्ध हालत में खड़ी छोटा हाथी वाहन TATA MEGA CG 22 H 3934 को पकड़ा गया वाहन में बैठे चालक अमरनाथ साहू के कब्जे से गवाहों के समक्ष तलासी कर वाहन के सामने परिचालक सीट के पास 04 प्लास्टिक जरीकेन में 20 लीटर एवं वाहन के पीछे डाला में 02 डिब्बा में 40 लीटर कुल 60 लीटर डीजल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया आरोपी से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन अनुसार उसके निशानदेही पर ग्राम तिल्दाबाँधा स्थित उनके घर परछी से 15 नग प्लास्टिक के छोटे बड़े डिब्बों में 440 लीटर डीज़ल ,जुमला डीज़ल 500 लीटर ,कीमती 33500/- रुपये बरामद किया गया डीजल रखने ,ख़रीदी-बिक्री करने, परिवहन करने के सम्बंध में वैध दस्तावेज बिल रसीद /लाइसेंस/परमिट पेश करने नोटिस देने पर कोई दस्तावेज नही होना लिखित में देने से बरामद डीजल एवं डीजल ख़रीदी बिक्री हेतु उपयोग में लाये वाहन TATA MEGA क्रमांक CG 22 H 3934 को गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी अमरनाथ साहू को हिरासत में लेकर देहाती नालसी पर धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम कायम कर थाना में असल अपराध क्रमांक 80/2020 धारा 3, 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम पंजीबद्ध कर आरोपी अमरनाथ साहू पिता हिरावन लाल साहू उम्र 32 वर्ष साकिन तीलदाबाँधा थाना सुहेला जिला बलौदाबाजार भाटापारा को आज दिनाँक 09.05.2020 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु माननीय JMFC न्यायालय सिमगा पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी सुहेला रोशन सिंह राजपूत , सउनि टी आर साहू आरक्षक कमलेश मरावी, मोहन राय, सुरेश वर्मा , प्रदीप केंवट, संजय ध्रुव का योगदान रहा।









