BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बाेल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के निमंत्रण पर पत्नी और बेटे के साथ भिलाई पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने धरमलाल कौशिक, भोले बाबा का किया रुद्राभिषेक

भिलाई। सावन के अंतिम सोमवार को राजराजेश्वरी मंदिर में छत्तीसगढ़ शासन के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक अपनी पत्नी सुरुज कौशिक और बेटे शैलेंद्र कौशिक के साथ पूजा-अर्चना करने राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे। बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के एक निमंत्रण पर भिलाई पहुंचे धरमलाल कौशिक ने परिवार के साथ रूद्राभिषेक किया गया। 61 किलो दूध और पंचमृत के साथ यह अभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक के बाद छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश के लिए वरूण यज्ञ भी कराया गया।

इसमें धरमलाल कौशिक के साथ समिति के अध्यक्ष दया सिंह भी बैठे। ग्रामीण क्षेत्रों से कई किसान भी इस यज्ञ में शिरकत करने पहुंचे थे। यज्ञ का असर दो घंटे में देखने को भी मिला। वरूण देव प्रसन्न हो गए और दो घंटे में दुर्ग-भिलाई समेत प्रदेशभर के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश हो गई। इससे किसानों के चेहरे खिले। उन्हें राहत भी मिली।

इस कार्यक्रम में बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह के साथ उनकी टीम बिजेंद्र मिश्रा, राकेश प्रसाद, कामदेव कर्मकार, दिलीप शर्मा, रॉकी साहू, तुशांत वर्मा, प्रकाश सिंह, रवि सिंह राजपूत, देवेंद्र यादव, प्रशांत कुमार, हेमनारायण सिंह, गौरव गोड़घाटे, विनोद गुप्ता, नंदू गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

दया सिंह की तारीफ, बोले-बढ़िया आयोजन, भोले की कृपा बनीं रहें
सावन के आखिरी सोमवार को रूद्रा महाभिषेक करने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने समिति के अध्यक्ष दया सिंह की तारीफ की। कहा, ऐसे आयोजन के लिए दया और उनकी टीम बधाई के पात्र है। भोले की कृपा हम सब पर बनी रहे। इस दौरान दया सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कराई।

राजराजेश्वरी मंदिर में 15 पंडितों ने कराई पूजा-अर्चना
सावन के आखिरी सोमवार को राजराजेश्वरी मंदिर में कान्हा महाराज के नेतृत्व में 15 पंडितों ने पूजा-अर्चना कराई। रूद्रा महाभिषेक के साथ-साथ वरूण देव का यज्ञ पूरी विधि विधान से संपन्न कराया। वहीं एक-एक पाव के 300 लड्‌डू का भोग भोले बाबा को कराया गया। इस दौरान महाभोग कराया गया। पूजा-अर्चना के बाद प्रसादी का वितरण किया गया।

सरकार पर नेता प्रतिपक्ष ने छोड़े तीर, बोले:बहानेबाजी कर रही सरकार
पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने सरकार पर निशाना साधा। कहा, प्रदेश में अच्छी बारिश हो, इसके लिए आज वरूण यज्ञ किया गया है। छत्तीसगढ़ में सूखे के हालात है। बियासी का समय आ गया है। खेतों में पानी नहीं है। हमारे किसान भाई लगातार पानी छोड़ने की मांग सरकार से कर रहे हैं। सरकार किसान विरोधी है।

इसीलिए अब तक किसानों के लिए पानी छोड़ने के लिए बहानेबाजी कर रही है। किसानों को बिजली कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। पंप के लिए बिजली नहीं है। किसान परेशान और हताश है। इस सरकार से किसान उब गए हैं। उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि, ओबीसी वर्ग को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। ओबीसी वर्ग का सर्वे करने के लिए बिल पास हो गया है। यह अधिकार राज्यों को दिया है। मोदी सरकार ने मेडिकल की सीट में इसे लागू कर दिया है।

चर्चा: दया का बढ़ा कद, राजनीति के हर दिग्गज पहुंचे कार्यक्रम में
इस बात की चर्चा जोरों पर है कि दया सिंह का राजनीति में कद बढ़ गया है। उनके एक बुलावे पर संगठन के आलाकमान से लेकर हरेक दिग्गज पूजा-अर्चना करने भिलाई पहुंच रहे हैं। उनसे जुड़ाव निर्मित हो रहा है। इस बात की चर्चा भी है कि आने वाले चुनावों के लिए दया सिंह को प्रदेश संगठन प्रोजेक्ट न कर दें? फिलहाल दया ने ये साबित कर दिया है कि संगठन में उनकी पूछ-परख बढ़ गई है।

Related Posts