BREAKING

छत्तीसगढ़

बाल हितैषी पुलिसिंग के लिए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया काँकेर पुलिस की प्रशंसा…

कांकेर। ऑपरेशन मुस्कान छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील अभियान है जिसमे पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज पी सुंदरराज और उप पुलिस महानिरीक्षक काँकेर संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में बाल हितैषी पुलिसिंग के तहत किये गए उल्लेखनीय कार्य के तहत ऑपरेशन मुस्कान के अंर्तगत काँकेर पुलिस द्वारा अब तक कुल 97 नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तेयाबी करने में अत्यंत महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त किया गया है ,जो कि पूरे राज्य में प्रतिशत के आधार पर काँकेर पुलिस का प्रथम स्थान रहा। जिसके लिए माननीय गृहमंत्री जी द्वारा काँकेर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर को प्रशंसा प्रेषित किया है ,इसके अलावा पूर्व में भी पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ ,और राष्ट्रीय तथा छत्तीसगढ़ राज्य बाल सरंक्षण आयोग द्वारा भी उपरोक्त उल्लेखनीय कार्य हेतु काँकेर पुलिस को पुस्कृत किया जा चुका है, वर्तमान बदलते परिवेश में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि और अति महत्वपूर्ण है ,जिसे गम्भीरता से लेते हुए वर्तमान में भी काँकेर पुलिस द्वारा सतत कार्य किया जा रहा।

Related Posts