BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बाल वैज्ञानिकों हेतु जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न स्कूलों के 144 बाल वैज्ञानिकों ने लिया हिस्सा

दुर्ग। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष बाल वैज्ञानिक तैयार करने हेतु देशभर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसका उद्देश्य देश के कोने कोने में जाकर विज्ञान प्रतिभाओं की खोज करना एवं बच्चों में वैज्ञानिक चेतना का अंकुरण कर उन्हें स्थानीय परिवेश में तार्किक वैज्ञानिक खोज की दिशा में आगे बढ़ाना है। छत्तीसगढ़ राज्य में यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के माध्यम से राज्य समन्वयक डॉ. जे.के. रॉय (साइंटिस्ट )के निर्देशन में प्रत्येक जिले में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जिसके तहत जिले के शासकीय व अशासकीय स्कूल के बाल वैज्ञानिकों ने जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न शासकीय व अशासकीय विद्यालयों के 144 बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी अभय सिंह जायसवाल के अनुसार विद्यार्थियों को बाल वैज्ञानिक के रूप में तैयार कर विश्व के मानव कल्याण हेतु उन्हें प्रेरित करना तथा उनमें वैज्ञानिक चेतना का अंकुरण कर उन्हें स्थानीय परिवेश में तार्किक वैज्ञानिक खोज की दिशा में आगे बढ़ाना इस अभिनव कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य है।

जिला समन्वयक सपना सोनी के अनुसार देश के लिए भावी वैज्ञानिक तैयार करने में विज्ञान शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विज्ञान शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थी अपने आस पास निहित समस्याओं का चुनाव कर वैज्ञानिक विधि के प्रयोग द्वारा समस्याओं का समाधान ढूंढते हैं ।कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जागृत कर बाल वैज्ञानिक का निर्माण करना है ।इस पर विद्यार्थी लघु शोध कार्य करते हैं ,जिससे वे वैज्ञानिक विधि के प्रयोग से समाज में निहित समस्याओं के समाधान ढूंढते हैं।

जिला अकादमिक समन्वयक सोमेन कुंडू के अनुसार
यह भारत सरकार के विज्ञान व तकनीकी विभाग द्वारा आयोजित एक अभिनव प्रोग्राम है। जिसके तहत विद्यार्थियों को बाल वैज्ञानिक के रूप में कार्य करने हेतु अभिप्रेरित किया जाता है।

यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित किया गया।
पहला -जूनियर वर्ग (आयु सीमा 10 से 14 वर्ष )व दूसरा-सीनियर वर्ग (आयु सीमा 14 से 17 वर्ष )आयु की गणना 31 दिसंबर 2023की स्थिति में किया जाता है। वर्ष 2023 के लिए इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय है -स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना।

उप विषय हैं अपने पारितंत्र को जानना; स्वास्थ्य ,पोषण और कल्याण को बढ़ावा देना; पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए सामाजिक और सांस्कृतिक प्रथाएं; आत्मनिर्भरता के लिए पारितंत्र आधारित दृष्टिकोण; पारितंत्र और स्वास्थ्य के लिए तकनीकी नवाचार।

प्रोजेक्ट निर्माण में वैज्ञानिक विधि से समस्याओं के समाधान में इन चरणों का प्रयोग किया गया-

परियोजना, शीर्षक, प्रस्तावना, समस्या चुनने का कारण ,परिकल्पना, उद्देश्य, कार्य योजना ,कार्य विधि, सर्वेक्षण /प्रयोग /अवलोकन, निष्कर्ष या परिणाम ,भविष्य की योजना।

इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी अभय सिंह जायसवाल के मार्गदर्शन में किया गया साथ ही सहायक संचालक ,सीमा नायक ,अमित घोष, विकास खंड शिक्षा अधिकारी गोविंद साव, जगजीत धीर, कृपा शर्मा, विपिन, चंद्रेश, अजरा परवीन रिसोर्स पर्सन, चंचल टिकरिया, शैली द्विवेदी, भारती बिष्ट, दामिनी यादव, रूपराग, नवीन, अजय शर्मा, गीता टंडन, प्रतिभा शर्मा, अलका व्योहार, नीलिमा सोनी, रत्ना साहू आदि का योगदान रहा।

पैनल ऑफ जजेस

डॉक्टर अवधेश श्रीवास्तव
असिस्टेंट प्रोफेसर
शासकीय दानवीर तुलाराम महाविद्यालय उतई

डॉक्टर नीलिमा शुक्ला
असिस्टेंट प्रोफेसर
कल्याण महाविद्यालय भिलाई

डॉक्टर शमा बेग
असिस्टेंट प्रोफेसर ,विभागाध्यक्ष माइक्रोबायोलॉजी
स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय हुडको

डॉक्टर अनिता शुक्ला
असिस्टेंट प्रोफेसर
शासकीय वी वाय टी पी जी स्वशासी महाविद्यालय दुर्ग

डॉक्टर रचना सिंह
असिस्टेंट प्रोफेसर
शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दुर्ग

पुरस्कृत विद्यार्थी ये रहें –

सीनियर वर्ग
प्रथम पुरस्कार
जसराज सिंह सिंधु- टीम लीडर
प्रियांश भादुरी -. ग्रुप मेंबर
मार्गदर्शक शिक्षक अजय शर्मा
डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको भिलाई

द्वितीय पुरस्कार
वीना बघेल – टीम लीडर
जिज्ञासा मारकंडे – ग्रुप मेंबर मार्गदर्शक शिक्षिका अंजली कसार
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरदुंग

तृतीय पुरस्कार
प्रीति वर्मा -टीम लीडर
हेमा देशमुख- टीम मेंबर मार्गदर्शक शिक्षिका -श्रीमती सपना सोनी
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जेवरा सिरसा

जूनियर वर्ग
प्रथम पुरस्कार –
अवनी शर्मा- टीम लीडर
सृष्टि साहू -टीम मेंबर
मार्गदर्शक शिक्षक -अजय शर्मा डीएवी पब्लिक स्कूल हुडको भिलाई

द्वितीय पुरस्कार –
स्वेच्छा पाण्डे -टीम लीडर
लावनी साहू-टीम मेंबर
मार्गदर्शक शिक्षक – श्रीमती सपना सोनी
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जेवरा सिरसा

Related Posts