BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

बालोद पुलिस ने ऑनलाइन साइड्स से मंगवाए गए चाकू किया बरामद, 48 चाकू सहित 2 तलवार बरामद

 

बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर के निर्देशन पर उपपुलिस अधीक्षकों के पर्यवेक्षण तथा निरीक्षक दिलेष्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में साइबर सेल टीम द्वारा बालोद जिले में ऑनलाइन साइट FLIPKART MESHO,AMAZON के माध्यम से अवैध हथियार चाकू ,तलवार मंगाने वालों की जानकारी प्राप्त कर जिला बालोद के सभी थाना क्षेत्रों में जाकर ऑनलाइन चाकू मंगाने वालों से चाकू बरामद किया गया।

साथ ही ऑनलाइन चाकू मंगाने में नाबालिक बच्चे ज्यादा है जिनकी उम्र 13 साल से 17 साल है उनके अभिभावकों को सूचित कर उनके समक्ष चाकू जमा कराया गया साथ ही उन्हें आवश्यक समझाइस दिया गया। जिला बालोद के 134 लोगो को तस्दीक किया गया जिसमे 48 नग चाकू जिसमे पेन चाकू, बटन चाकू ,02 नग बड़ी तलवार जमा कराया गया है।

उक्त कार्यवाही में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक श्री दिलेश्वर चद्रवंशी, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, रूम लाल चुरेंद्र, आरक्षक विवेक शाही,पूरन देवांगन, संदीप यादव,राहुल मनहरे,विपिन गुप्ता,आकाश दुबे,आकाश सोनी,योगेश पटेल मिथलेश यादव,योगेश गेडाम,गुलझारी साहू, की सराहनीय भूमिका रही है।

Related Posts