BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बाबासाहेब अंबेडकर प्रतिमा प्रबंध समिति ने विभिन्न मांगों को लेकर सौपा ज्ञापन

भिलाई। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई में प्रातः 11:00 बजे से विशाल महापरिनिर्वाण दिवस समारोह संस्था के अध्यक्ष सुनील रामटेके के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि बतौर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष तुलसी साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस महासचिव अरुण सिसोदिया, परिनिर्वाण भूमि के प्रदेश अध्यक्ष अनिल खोबरागड़े, बुद्धिष्ट सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष अनिल मेश्राम, ब्राइट के प्रदेश अध्यक्ष बालेश्वर चौरे, बौद्ध महासभा के अध्यक्ष नरेंद्र खोबरागडे, संत रविदास समाज के प्रदेश अध्यक्ष बाला कोलते, एसोसिएशन महासचिव कोमल प्रसाद, पूर्व महाप्रबंधक एल उमाकांत ,एसएसडी अध्यक्ष आनंद रामटेके, अंतरराष्ट्रीय चैस प्लेयर अलंकार भिवगड़े, समाजसेवी अशोक धवले, सुजाता रामटेके, अनिल गजभिए,आरएस चौहान, अनीता मेश्राम,संगीता पटेल आदि ने बाबासाहेब आंबेडकर की विशाल आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित किया पश्चात बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डॉक्टर अंबेडकर परिनिर्वाण भूमि नई दिल्ली 26 अलीपुर रोड जहां पर बाबा साहेब आंबेडकर निवास करते थे उसी स्थल की विगत 15 साल से जो आंदोलन चल रहा था उसकी 3 सूत्री मांग में 1 सूत्री मांग पूरी हो गई 2 सूत्री मांग जिसमें आसपास के बंगलों का अधिग्रहण एवं राजघाट का दर्जा आदि प्रमुख इसके अतिरिक्त डॉक्टर अंबेडकर प्रतिमा चौक से बनाए जा रहे निर्माणाधीन ओवर ब्रिज बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा को सम्मान ढंग से निर्माण कर अंबेडकर चौक का सुंदरीकरण किया जाए। आदि मांगे महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को कलेक्टर द्वारा थाना छावनी सीएसपी के माध्यम ज्ञापन सौंपा गया। उपरोक्त अवसर पर भिलाई अंचल के विभिन्न नगरों से रैलियां आई एवं अंबेडकर चौक में विसर्जित हुई। आज के ही दिन संध्या 6:30 बजे भिलाई अंचल के विभिन्न नगरों से कैंडल रैली आकर के अंबेडकर चौक पावर हाउस में विसर्जित होगी जिसमें प्रमुख अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव होंगे। उपरोक्त ऐतिहासिक कार्यक्रम मैं संस्था के नालंदा रामटेके,अजय रामटेके,अरविंद कामले, अरुण वैद्य अजय मेश्राम, बी आर चौरे, बीआर ओके, प्रतिभा खोबरागडे, रामकृष्ण डंडारे, बबलू नागदेवे, यशवंत रामटेके, अशोक पंगुडे का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर हजारों की संख्या में जनसमुदाय उपस्थित रहा।

Related Posts