भिलाई। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय का बाबाधाम यात्रा के पश्चात आज भिलाई आगमन हुआ। इस दौरान भिलाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा द्व्रारा सेक्टर -5 एवं उनके निवास में उनका अभिनंदन किया गया।
कार्यकर्ताओं द्वारा भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष पाण्डेय का भी स्वागत किया गया। ज्ञात हो कि श्री पाण्डेय सावन के माह में विगत दो दशकों से अधिक समय से बाबाधाम में कांवर यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ धाम में महादेव का जलाभिषेक करते हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से जावेद अख्तर, साइदा परवीन, तारिक खान मोहमद सिराज, रेहान अहमद, जावेद खान, शेख बाबर, निजाम भाई, सैयद शहंशाह, हकीम चौधरी, शाह मामा, शाजू खान,समसू जमा खान, मोहम्मद अजहर, इजहार आलम, शेख मोबिन, सलाउद्दीन खान, अब्दुल जहूर, सुलेमान अली, आर प्रभाकर, टी रवि, वाई अभिषेक, शुभम जैन, राहुल भोसले, कामिल राबर्ट आदि शामिल थे।


पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय का फ़ेसबुक लाइव 17 जुलाई को प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय 17 जुलाई को फ़ेसबुक पर लाइव रहेंगे। श्री पाण्डेय बात भिलाई की कार्यक्रम के अंतर्गत हाउसलीज के महत्वपूर्ण विषय पर अपनी बात रखेंगे। वे दोपहर 03.00 बजे अपने फ़ेसबुक पेज के माध्यम से भिलाईवासियों को संबोधित करेंगे।









