दुर्ग। नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल के निर्देश पर बाजार व राजस्व विभाग प्रभारी ऋषभ जैन ( बाबू ) की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में समिति सदस्य मनीष बघेल, अमित देवांगन, नरेश तेजवानी, काशीराम कोसरे, महेश्वरी ठाकुर, उषा ठाकुर, श्रीमती कविता तांडी एवं कमल देवांगन उपस्थित रहे इसके अलावा थानसिंह यादव बाजार अधिकारी, नारायण सिंह यादव राजस्व अधिकारी एवं राहुल अंकुर स्पैरो कंपनी उपस्थित थे।
बैठक में वर्ष 2022 -23 के बजट प्रस्ताव पर चर्चा की गई। जिस पर दुर्ग शहर को 10- 10 वार्डों को मिलाकर 6 जोन बनाया जाए तथा गठित जोन को आगामी बैठक में रखा जाए।
इसके अतिरिक्त अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई जिस पर शहर को जोन में बांटने महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर सहमति बनी।















