BREAKING

Uncategorised

बाघ खाल मामले में संलिप्त फरार आरोपी रामेश्वर सोनवानी को सायबर सेल रायपुर की टीम द्वारा किया गया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में वन विभाग और बस्तर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर वन्य जीव तस्करों के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में अब तक 08 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपियों से बाघ की एक खाल बरामद हुई है तथा घटना में संलिप्त दो आरोपी फरार है। फरार आरोपियों के संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्तर द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर से जानकारी साझा कर फरार आरोपियों की पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सहयोग लिया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव द्वारा सायबर सेल रायपुर की टीम को फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया था। इसी दौरान सायबर सेल रायपुर की टीम को जानकारी प्राप्त हुई कि घटना में संलिप्त एक आरोपी भागकर रायपुर की ओर आ रहा है जिस पर सायबर सेल की टीम द्वारा अभनपुर के पास फरार आरोपी रामेश्वर सोनवानी पिता दशरथ सोनवानी उम्र 56 साल निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली। आरोपी रामेश्वर सोनवानी जगदलपुर के रानसरगी पाल तोकापाल शासकीय विद्यालय में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है। आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु वन विभाग और बस्तर पुलिस की संयुक्त टीम के सुपुर्द किया जा रहा है।

Related Posts