BREAKING

देश-दुनियाफीचर्डविविध

बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट से रोहित शर्मा बाहर: अभिमन्यु ईश्वरन टीम से जुड़े, केएल राहुल होंगे कप्तान

कप्तान रोहित शर्मा चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गये हैं, उनकी जगह केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे, रोहित शर्मा की जगह बल्लेबाज के तौर पर भारत ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है. ईश्वरन टीम के साथ जुड़ गये हैं…

नईदिल्ली (ए)। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अंगूठे की चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ यहां बुधवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से रविवार को बाहर हो गये. बांग्लादेश के खिलाफ सात दिसंबर को मीरपुर में खेले गये दूसरे वनडे में क्षेत्ररक्षण के दौरान रोहित के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लग गयी थी. वनडे सीरीज के दौरान केवल रोहित ही चोटिल नहीं हुए हैं. दीपक चाहर और कुलदीप सेन को भी चोट के कारण बाहर होना पड़ा है।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जारी बयान के मुताबिक, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने बाएं अंगूठे की चोट के लिए मुंबई में एक विशेषज्ञ से मुलाकात की, जो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान लगी थी. उन्हें इस चोट के लिए उचित प्रबंधन की सलाह दी गयी है और वह बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. बीसीसीआई ने कहा कि सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए उनकी उपलब्धता पर बीसीसीआई की मेडिकल टीम बाद में फैसला करेगी।

Related Posts