भिलाई-3. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई चरोदा के द्वारा महंगाई के विरोध में ऑटो में लाउडस्पीकर लगाकर मोदी जी द्वारा देश की जनता को किए गए संबोधन को गली-गली में पहुंचाने के लिए जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे एवं उपस्थित कांग्रेस जनों ने झंडा दिखाकर भिलाई-3 सिरसागेट चौक से रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निर्मल कोसरे ने कहा कि देश में महंगाई आज चरम पर है पेट्रोल डीजल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि की जा चुकी है।
जिससे आम जनता का जीना दुश्वार हो चुका है। देश में यूपीए की सरकार थी और पूरे विश्व में पेट्रोल और डीजल ₹100 प्रति बैरल मिलता था, उस समय पेट्रोल/डीजल ₹60-65 तक मिलता था लेकिन आज जब पूरे विश्व में पेट्रोल/डीजल ₹70 प्रति बैरल मिल रहा है उस समय देश की मोदी सरकार पेट्रोल ₹100 एवं डीजल को ₹93 में बेच रही है। जबकि अन्य देशों में पेट्रोल एवं डीजल का मूल्य 60 से ₹70 है। मोदी जी जब प्रधानमंत्री नहीं बने थे उस समय जो बातें देश की जनता के लिए कही थी उन बातों को ऑडियो के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया ने कहा कि मोदी सरकार को देश की जनता से कोई लेना देना नहीं है उनको सिर्फ कारपोरेट घरानों की चिंता है। बढ़ती हुई महंगाई पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुमुद मढरिया, महामंत्री राजेश बघेल, जिला प्रवक्ता बालमुकुंद वर्मा, जिला सचिव बी एन राजू, डॉ नौशाद सिद्दीकी, संतोष मंडपे, अशफाक अहमद, इंद्रजीत यादव, युवराज कश्यप, एल्डरमैन रानी वर्मा, मिलिंद दानी, कुमारी पूजा सिंह, शरद यादव, पार्षद श्रीमती किरण नायडू आदि उपस्थित रहे।














