BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बहुचर्चित खुडमुडा हत्या कांड का दुर्ग रेंज आईजी और दुर्ग एसपी ने किया खुलासा, पारिवारिक जमीन विवाद बना हत्या का कारण, खुलासे में वैज्ञानिक परीक्षण का रहा महत्वपूर्ण योगदान

भिलाई। आखिरकार 87 दिन बाद दुर्ग पुलिस ने बहुचर्चित खुडमुडा कांड का खुलासा गुरुवार 18 मार्च को कर दिया। पुलिस कंट्रोल रूम, सेक्टर-छह में आयोजित पत्रकारवार्ता में दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा एवं दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने पूरे मामले का खुलासा किया।
ज्ञात हो कि 22 दिसम्बर 2021 को अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खुडमुडा में बाड़ी में रहने वाले सोनकर परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई थी और एक को घायल कर दिया गया था। तब से दुर्ग पुलिस लगातार इस मामले को सूलझाने में एड़ी चोटी का जोर लगा रही थी लेकिन सफलता हाथ नही लग रही थी। पुलिस की जांच में जिनपर संदेह था उनका हाल ही में नार्को टेस्ट भी करवाया गया है। यह मामला मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन तथा गृहमंत्री के गृह जिला के होने के कारण बहुत चर्चे में रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी ने दो बार, मुख्यमंत्री और गृहमंत्री ने एक-एक बार खुडमुडा का दौरा किया था वही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बृजमोहन अग्रवाल सहित भाजपा नेताओं ने भी सोनकर परिवार से मिलने गई थी। मामले का खुलासा करते हुए आईजी एवं एसपी ने बताया कि…

Related Posts