BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बस्ती-गलियों में साफ-सफाई का जायजा लेने सायकल से पहुंचे दुर्ग महापौर, दिव्यांग बिक्रेता से खरीदी उसकी पूरी नींबू

दुर्ग। महापौर धीरज बाकलीवाल आज स्लम वार्ड सहित कालोनी क्षेत्र में 6-7 किलोामीटर साइकिल चलाकर वार्डो का दौरान किया। बस्ती और गलियों में जाकर लोगों से मुलाकात की। साफ-सफाई, पानी, प्रकाश की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर, वित प्रभारी दीपक साहू, एमआईसी प्रभारी अनुप चंदानियाॅ, पार्षद भास्कर कुण्डले, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे । भ्रमण के दौरान महापौर श्री बाकलीवाल बोरसी चैक में नींबू बेच रहे दिव्यांग व्यक्ति से उसकी पूरी नींबू को खरीद कर अच्छ कार्य के लिए उसे प्रोत्साहित किये।

पार्षदों और निवासियों से पूछे वार्डो में क्या है समस्या-
महापौर श्री बाकलीवाल आज बोरसी वार्ड 49, बोरसी भाठा 50, बोरसी वार्ड 51 का भ्रमण साइकिल से किये। इस दौरान एमआईसी प्रभारियों के साथ ही पार्षद पे्रमलता साहू, भास्कर कुण्डले, ज्ञानदास बंजारे एवं उपस्थित नागरिकों से मिले। उन्होंने उनसे मुलाकात कर कहा वार्ड में कोई समस्या है। वार्ड में साफ-सफाई, पानी और प्रकाश जैसे मूलभूत की व्यवस्था बेहतर हो इसका ध्यान रखें। किसी भी प्रकार की एैसे समस्या से मुझे तत्काल अवगत करायें।

वार्ड में बच्चों के लिए हो उचित मनोरंजन की व्यवस्था-
बोरसी भाठा बस्ती व गलियों में भ्रमण करते हुये महापौर श्री बाकलीवाल ने गलियों में एकत्र 10-12 वर्ष के बच्चों से मुलाकात किये । उनकी पढ़ाई-लिखाई पूछे तथा काम की जानकारी ली । उन्होंने वार्ड पार्षद से कहा वार्ड में इस प्रकार के बच्चों के स्वस्थ मनोरजंन का एक स्थान होना चाहिए। जहाॅ पढ़ाई करने वाले बच्चे समय बीता सकें और अपनी पढ़ाई-लिखाई के साथ अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ सकें, प्रगति कर सकें। उन्होंने साइकिल से भ्रमण करते हुये वार्डो की सड़कों और नाली निकासी की स्थिति का भी जायजा लिया। पुल-पुलिया की स्थिति का निरीक्षण करते हुये अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा बारिश के समय जल-जनित रोग उत्पन्न होते हैं। सड़क किनारे पानी का जमाव न हो। रुके हुये पानी में डेंगू मच्छर पनपता है । उन्हांेन सड़कों के किनारे-किनारे उग आये झाड़ियों की कटाई कर सफाई कराने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी को दिये । भ्रमण के दौरान मिलने वाले लोगों से मिल कर साफ-सफाई, पानी प्रकाश की व्यवस्था का जायजा लिया ।

दो दिनों में आधा दर्जन वार्डो में महापौर ने देखी समस्या-
महापौर श्री बाकलीवाल ने दो दिनों से साइकिल में ही वार्डो का भ्रमण कर समस्याओं का अवलोकन कर रहे हैं । उन्होंने इन दो दिनों में सिकोला भाठा, करहीडीह, सिकोला बस्ती, बोरसी विद्युत नगर, बोरसी भाठा, बोरसी वार्ड बस्ती क्षेत्र में दौरा कर समस्याओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया । भ्रमण के दौरान उपअभियंता राजकिशोर पालिया, ब्लाक अध्यक्ष अजय मिश्रा, राजकुमार पाली और नागरिक उपस्थित थे।

Related Posts