BREAKING

Uncategorised

बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी. ने अबुझमाड़ क्षेत्र के वनांचल ग्राम आकाबेड़ा का किया आकस्मिक भ्रमण, ग्रामीणों से हुये रूबरू

नारायणपुर। दिनांक 29 सितम्बर, 2021 को श्री सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, जगदलपुर द्वारा जिला नारायणपुर अंतर्गत अबुझमाड़ क्षेत्र के आकाबेड़ा गांव का आकस्मिक भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू हुये।

नारायणपुर जिला के ओरछा ब्लाक के बीहड़ वनांचल ग्राम आकाबेड़ा में शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ग्रामीणों से जानकारी प्राप्त की गई। भ्रमण के दौरान आकाबेड़ा में संचालित उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम आकाबेड़ा में विगत वर्षों में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के सुरक्षा कैम्प लगने के पश्चात् उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं अन्य मूलभूत सुविधायें ग्रामीणों को मिलने में सहुलियत हुई है।

आकाबेड़ा के ग्रामीणों द्वारा अपने पूर्व पुलिस अधीक्षक को वर्तमान में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में देखकर अपनत्व के साथ स्वागत किया गया तथा क्षेत्र की सुरक्षा एवं विकास संबंधी बातों से पुलिस महानिरीक्षक को अवगत कराया गया। उप स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य परीक्षण हेतु आये हुये बुजुर्ग ग्रामीणों एवं महिलाओं द्वारा आत्मीयता के साथ पुलिस महानिरीक्षक से स्वल्पाहार की व्यवस्था हेतु मांग की गई। आकाबेड़ा कैम्प में इन सभी ग्रामीणों को पुलिस द्वारा स्वल्पाहार एवं अन्य आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराये जाने पर भावुक हुये ग्रामीणों द्वारा सुरक्षा बल के सभी साथियों को शुभकामनायें दी गई।

सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा आकाबेड़ा में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के कैम्प का आकस्मिक निरीक्षण किया जाकर कैम्प में तैनात अधिकारी एवं जवानों को क्षेत्र की सुरक्षा, विकास तथा जन विश्वास बढ़ाये रखने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ग्राम आकाबेड़ा का आकस्मिक भ्रमण के पश्चात् जिला मुख्यालय नारायणपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चन्द्राकर एवं जिला में तैनात आईटीबीपी के अधिकारीगण, जिला पुलिस बल एवं डीआरजी के अधिकारी/जवानों से रूबरू होकर बैठक लेकर नक्सल विरोधी अभियान संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Related Posts