भिलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीएन मीणा के द्वारा निर्देश जारी किया गया था कि छः महीने से अधिक समय से फरार आरोपियों की गिरफतारी का प्रयास किया जावे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर.के. जोशी के मार्गदर्शन में टीम बनाकर तीन साल पुराने महिला से बलात्संग के मामले में गिरफ्तारी के लिए मुखबीर सूचना के आधार पर गोपालगंज बिहार पुलिस पार्टी भेजा गया था।
उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। आरोपी रवि रंजन कुमार पिता शंभू प्रसाद उम्र 36 साल निवासी ग्राम बतरदे मटियाटोला थाना बरोली जिला गोपालगंज ( बिहार ) को गिरफ्तार कर आज दिनांक 02.02.2022 को रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पीड़िता मल्लाह पारा सुपेला में किराये का मकान लेकर अपने पति व बच्चों के साथ रहती थी। आरोपी इनके पति के साथ एक बार घर आया था। इनके पति के गैरहाजिरी में एक दिन घर आ गया और डरा धमका कर बलात्कार किया था। उसके बाद पीड़िता का कुछ वीडियो बनाकर दबाव डालकर लगातार दैहिक शोषण करता रहा।
प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 301 / 2020 धारा 376 ( 2 ) ( ढ ) . 493 , 506 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । पुलिस पार्टी जब गोपालगंज (बिहार) पहुंची तब भी आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागता रहा। बड़ी कठिनाई के बाद आरोपी को पकड़ा जाया जा सका।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक सुरेश ध्रुव , उप निरी , लखेश गंगेश प्र . आर . संतोष शर्मा एवं आरक्षक विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा। आरोपी- रवि रंजन कुमार पिता शंभू प्रसाद उम्र 36 साल निवासी ग्राम बतरदे मटियाटोला थाना बरोली जिला गोपालगंज ( बिहार )।















