BREAKING

Uncategorised

बरौनी-गोंदिया-बरौनी स्पेशल ट्रेन की सुविधा: 27 जून 2021 से आगामी आदेश तक के लिए परिचालित की जाएगी

रायपुर 24 जून 2021 पीआर/आर/ 123

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी गोंदिया बरौनी ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है यह गाड़ी 27 जून 2021 से आगामी आदेश तक के लिए परिचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 05231 बरौनी गोंदिया 27 जून 2021 से प्रतिदिन बरौनी से 10:05 बजे रवाना होकर अगले दिन 13:21 बजे भाटापारा, 14:20 बजे रायपुर, 15:25 बजे दुर्ग, 15:52 बजे राजनंदगांव, होते हुए 17:40 बजे गोंदिया पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05232 गोंदिया बरौनी 28 जून 2021 से प्रतिदिन गोंदिया से 21:15 बजे रवाना होकर 22:44 बजे राजनंदगांव, 23:30 बजे दुर्ग, 00.10 बजे रायपुर, 1:00 बजे भाटापारा होते हुए अगले दिन 8:30 बजे बरौनी पहुंचेगी।

इस गाड़ी का ठहराव बरौनी समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर छपरा, बलिया, गाजीपुर सिटी ,जौनपुर, वाराणसी मिर्जापुर, विंध्याचल प्रयागराज चौकी जंक्शन, शंकरगढ़ मानिकपुर जंक्शन, सतना, मैयर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, उसलापुर भाटापारा,रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव, डोंगरगढ़, आमगांव गोंदिया दिया गया है । इस गाड़ी में दो एसएलआर पांच सामान्य श्रेणी के कोच, आठ स्लीपर कोच , एक एसी थ्री सहित कुल 16 कोच रहेंगे।

रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली स्पेशल एक्सप्रेस के परिचालन में वृद्धि

रायपुर -24 जून 2021/पीआर/आर /122

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल से गुजरने वाली साप्ताहिक एवं द्विसाप्ताहिक एलटीटी-हटिया-एलटीटी एवं सन्तरगाछी- पूणे स्पेशल ट्रेन के परिचालन में वृद्धि की गई है।

गाड़ी संख्या 02112 हटिया एलटीटी 2 जुलाई से 25 सितंबर 2021 तक एवं गाड़ी संख्या 02811 एलटीटी -हटिया 4 जुलाई 2021 से 27 सितंबर 2021 तक परिचालन की जाएगी। गाड़ी संख्या 02817 संतरागाछी- पुणे 3 जुलाई 2021 से 25 सितंबर 2021 तक गाड़ी संख्या 02818 पुणे संतरागाछी 5 जुलाई 2021 से 27 सितंबर 2021 तक परिचालन की जाएगी।

Related Posts