BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बरसते पानी के बीच वार्डो में पहुँचे दुर्ग निगमायुक्त प्रकाश सर्वे: घर घर जाकर लिया सफाई व्यवस्था का फीडबैक, मोबाईल मेडिकल यूनिटों का किया निरीक्षण, शिवनाथ नदी तट साफ करने के दिए निर्देश

 

दुर्ग। नगर पालिक निगम शिवनाथ नदी में दो दिनों तक हजारों प्रतिमाएं प्रतिवर्ष की भांति विसर्जन किया गया,शिवनाथ नदी तट सहित अन्य चिन्हित तालाबो में साफ सफाई करवाने को कहा गया। आयुक्त प्रकाश सर्वे सुबह सफाई व्यवस्था देखने वार्डों का भ्रमण किया। साथ ही बरसते पानी में शहर के आंतरिक एवं शिवनाथ नदी सहित अन्य क्षेत्र के नाली नालों की सफाई का निरीक्षण कर पानी भरान क्षेत्रों में साफ-सफाई कर पानी निस्तारी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश का पानी वार्डों में न भरे।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने वार्ड 26 संतरा बाडी में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर बारिश में सफाई कार्य दुरूस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाला नाली सफाई के तहत बरसते पानी में दुर्गा चौक शंकर नाला का भी निरीक्षण कर बारिश में पानी न भरे इसका ध्यान रखते सफाई करने के आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पूर्व में नाला सफाई कार्य किया गया है, नालो में पानी भराव की स्थिति कही नही है। लगातार बारिश को ध्यान में रखते नाला एवं नालियों की सफाई गैंग लगाकर किया जा रहा है, ताकि पानी भरान की स्थिति निर्मित न हो। उन्होंने कहा कि गड्ढों में पानी भरान वाले जगह से कच्ची नाली खोदकर पानी निकासी कराया जाए।आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निरीक्षण के दौरान कहा कि स्वास्थ्य अमला अपने-अपने क्षेत्र में प्रतिदिन उपस्थित रहकर निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध कडी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को निर्देशित किया है कि बारिश को देखते हुए बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिए गैंग लगवाकर सफाई अभियान सम्पादित करें तथा जल शुद्धिकरण के अंतर्गत निगम सीमांतर्गत तालाबों में चूना व ब्लीचिंग पॉवडर डालकर जलशुद्धिकरण कराया जाए। साथ ही आयुक्त ने बाजार क्षेत्र में फल-सब्जी विक्रेताओं एवं होटलों का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने एवं ताजा खाद्य पदार्थ बिक्री करने हेतु संबंधित व्यवसायियों को समझाईस दे।

निगम आयुक्त ने वार्ड नागरिको के घर जाकर लिया सफाई व्यवस्था का फीडबैक: नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे द्वारा सोमवार की सुबह वार्ड 26 संतरा बाड़ी पहुंचकर विभिन्ना स्थलों की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।आयुक्त ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान होना है। आयुक्त ने नागरिको से कहा कि यदि गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग डस्टबिन में रखकर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों में देगें तो निश्चित ही हम सफाई व्यवथा को निर्धारित मानकों के अनुरूप रखकर नगर को स्वच्छता के शिखर पर ले जा सकेंगे। निरीक्षण के दौरान पोलसाय पारा स्थित सुलभ जन सुविधा केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर उपस्थित केयर टेकर को सुलभ शौचालय की सफाई व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरूस्त रख नगारिकों को सेवाएं मुहैया कराने के निर्देश प्रदान किये गए। इस दौरान निगमायुक्त प्रकाश सर्वे सुलभ में उपस्थित क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा भी व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली गई।

उन्होंने डोर टू डोर पहुंचकर कचरा संग्रहण की प्रक्रिया से हुए अवगतः भ्रमण के दौरान उन्होंने ने उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों के साथ वार्डो की गलियों में डोर टू डोर भ्रमण कर नगारिकों द्वारा घरों से निकलने वाले कचरे को निगम के वाहनों में देनें की प्रक्रिया का निरीक्षण कर वार्ड की सफाई व्यवस्था एवं कचरा संग्रहण वाहनों के आनें संबंधित जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान अधिकांश रहवासियों द्वारा गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग करके देने पर रहवासियों की प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों को भी सोर्स सेग्रीगेशन की विधि से अवगत कराया गया।निरीक्षण के दौरान स्वास्थ अधिकारी जावेद अली एवं स्वास्थ्य विभाग टीम के सुपरवाईजर की उपस्थिति रही।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शहर को साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी न केवल नगर निगम की बल्कि हम सब की भी है। घर का कचरा बाहर न फेंकें। शहर में डोरबेल योजना के तहत कचरा एकत्र करने आपके घर तक निगम रिक्शा भेज रहा है। नालियों में कचरा या घर से निकली निर्माण सामग्री, पॉलीथिन आदि को भी न डालें। इससे नालियां जाम होगी और परेशानी सभी को होगी। अगर कचरा फेंकेंगे तो जुर्माना वसूला जाएगा। सफाई अमला कोताही बरते तो उसकी शिकायत भी जरूर करें।

मोबाईल मेडिकल यूनिटों का आयुक्त ने किया निरीक्षण: सुबह आयुक्त प्रकाश सर्वे अपने नियमित निरीक्षण के दौरान मोबाइल मेडिकल यूनिट शिविर वार्ड क्र. 28 पचरी पारा, दुर्गा मंच के पास शिविर में पहुँचे। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने निगम अधिकारियों यूनिट के डॉक्टरों को निर्देशित करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत निगम क्षेत्र में संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिटों में जांच व इलाज की बेहतर सुविधाएं निर्वाध रूप से बनी रहे, जांच व इलाज कराने आए लोगों की समुचित जांच व उनका उचित इलाज हो, यथा संभव उन्हें सभी दवाईयाँ शिविर में ही उपलब्ध कराई जाए, यूनिट में दवाईयों की उपलब्धता निरन्तर बनी रहे, उन्होने कहा कि वार्डो में लगने वाले कैम्प निर्धारित समय में लगे कैम्प की पूर्व सूचना लोगों को दी जाए, इस हेतु आवश्यक कदम उठाएं।शहरी क्षेत्र मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के माध्यम से अब तक 1 लाख 60 हज़ार से ज्यादा लोगों का इलाज मोबाइल मेडिकल यूनिट के चिकित्सा दल द्वारा स्लम बस्तियो में पहुंचकर किया गया है। योजना के तहत अब पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों के स्लम बस्तियों में चिकित्सक, पैरामेडिकल टीम, मेडिकल उपकरण एवं दवाओं से लैस मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक कुल 2163 शिविरों का आयोजन कर 1 लाख 60 हज़ार से अधिक हितग्राहियों का इलाज किया गया साथ ही साथ 28841 मरीजों को पैथालॉजी टेस्ट की सुविधा मुहैया कराने के साथ ही 138325 से अधिक मरीजों को निःशुल्क दवाएं दी गई है। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली यूनिट के डॉक्टर विभाष ओझा जी, नर्स पूनम साहू, लैब टेक्नीशियन रेशमा निर्मलकर, फार्मासिस्ट दीपक कुमार , क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक मनीष यादव उपस्थित रहे।

Related Posts