BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बद्रीनारायण मीणा ने दुर्ग रेंज आईजी का पदभार ग्रहण किया, यहां जानिए दुर्ग रेंज के नए आईजी के बारे में

भिलाई। सोमवार को छत्तीसगढ़ गृहविभाग द्वारा सीनियर अफसरों का प्रमोशन और तबादला आदेश जारी किया। जिसमे दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/डीआईजी दुर्ग बद्रीनारायण मीणा को प्रमोट करते हुए आईजी बनाया गया। आज छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा ने आईजी का बैच लगाकर प्रमोशन देते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही आज शाम को बद्री नारायण मीणा ने दुर्ग रेंज आईजी का पदभार भी ग्रहण कर लिया।

ज्ञात हो कि बद्री नारायण मीणा छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के सीनियर आईपीएस ऑफिसर है जो छत्तीसगढ़ के सबसे ज्यादा जिलों के पुलिस अधीक्षक बनने का एक अदभुत रिकार्ड अपने नाम कर चुके है। वह छत्तीसगढ़ के 8 जिलों के पुलिस अधीक्षक रह चुके है और उनका 9वां जिला दुर्ग था और दुर्ग जिले के वे 17वें पुलिस अधीक्षक रहे। 

आईजी बद्री नारायण मीणा मूलत: राजस्थान से है। इनका जन्म जयपुर जिला के तहसील बस्सी के गावँ चैनपुर में हुआ था। इनकी प्रारंभिक, माध्यमिक  और हाईस्कूल तक कि शिक्षा गावं में ही हुई। हायरसेकंडरी की शिक्षा इन्होंने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोद्दा से प्राप्त की। राजस्थान कॉलेज से इन्होंने आट्र्स (इंग्लिश साहित्य) में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की तैयारियो में जुट गए। अपने लग्न और मेहनत के कारण इनको अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी एग्जाम में सफलता का स्वाद चखा और इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सर्विसेज में इनका चयन हुआ।

इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की जॉब ज्वाइंन कर ली और डेढ़ साल तक वहां अपनी सेवाएं दी। इसके बाद इन्होंने पुन: यूपीएससी की तैयारियां जारी रखी और अपने तीसरे ही प्रयास में भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के लिए चयनित हुए। इन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला, हैदराबाद ट्रेनिंग के बाद यह छत्तीसगढ़ आये और इन्हें बतौर प्रशिक्षु सरगुजा जिला में पदस्थ हुआ।उसके बाद यह एसडीओपी वाड्रफनगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रहे।

बतौर पुलिस अधीक्षक इनकी पहली पोस्टिंग जिला बलरामपुर रहा जहां इन्होंने डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी। उसके बाद यह कवर्धा, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायपुर तथा रायगढ़ जिले के पुलिस कप्तान रहे। वर्ष 2018 में इनका प्रमोशन हुआ और यह डीआईजी बनकर रायपुर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ हुए। जून 2018 में यह डेपुटेशन पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (गृह मंत्रालय, भारत सरकार) दिल्ली गए। वहां 03 वर्षो तक अपनी सेवाएं देने के बाद यह पुन: छत्तीसगढ़ वापस आकर कुछ दिनों के लिए जांजगीर चांपा के प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर रहे। सितम्बर 2021 में सरकार ने दुर्ग जिले की कमान सौंपी थी और आज दिनांक 26 अप्रैल को दुर्ग रेंज आईजी का पदभार ग्रहण किया।

Related Posts