दुर्ग। जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के निर्देश पर आयुक्त हरेश मंडावी, एसडीएम विनय पोयाम, सीएसपी विवेक शुक्ला सहित आला अधिकारियों ने शहर में भ्रमण कर बेवजह बाहर घूमने वालों से अनुरोध कर घर वापस लौटाया।भ्रमण के दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारी नगर पालिक निगम दुर्ग के अधिकारी उपस्थित थे।
आम नागरिको से अपील, कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ने सात दिन और करें सहयोग….
आयुक्त हरेश मंडावी सुबह 10 बजे एसडीएम विनय पोयाम, सीएसपी विवेक शुक्ला तथा पुलिस बल और निगम अधिकारियों के साथ पटेल चौक से होते हुए इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र पचरी पारा तकिया पारा से होकर चंडी मंदिर चौक, पंचशील नगर, गंज पारा, रायपुर नाका, राजेन्द्र पार्क चौक, स्टेशन रोड के अलावा कसारीडीह, केलाबाड़ी, पोटियाकला होते हुए बोरसी क्षेत्र का भ्रमण किए उन्होंने घरों से बेवजह बाहर निकलने वाले को वापस घर लौटाया एव ठेले में सब्जी बेचने वालों को एक जगह ठेले पर खड़े होकर बेचने के लिए मना किया गया। कहा गया कि वार्डो गलियों में घूम घूमकर फल, सब्जी बेचे। बेवजह घूमने वाले लोगों को रोक रोक कर बाहर निकलने का कारण पूछा और उनसे अनुरोध कर घर वापस लौटाया। आयुक्त श्री मंडावी ने आम जनता से अपील कर कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लॉकडाउन आवश्यक इसके तहत जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि कोरोना संक्रमण का चैन तोड़ने के लिए 7 दिनो का और लाकडाउन किया गया।जिला कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे के निर्देश पूरे जिले में 7 दिन का लॉकडाउन किया गया है अतः नागरिकों से अपील है की लॉकडाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना कारण घर से बाहर ना निकले।आपके सहयोग से ही जिला प्रशासन और निगम प्रशासन की सक्रियता से जिले एवं शहर में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस में गिरावट आई है।
जनता की सहयोग से हम शहर में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण कर सकेंगे।लॉक डाउन का जायजा लेते वक्त बाहर घूमने वालों और दुकान का आधा शटर खोल कर सामान बेचने वालों पर जुर्माना लगाकर कार्यवाही भी की जा रही है।














