BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बड़े शहरों को आदिवासी क्षेत्रों से जोड़ेंगी ये तीन ट्रेन, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिखाई हरी झंडी, तय किया सफर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में इंजीनियर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुर्मू ने छात्रों से सकारात्मक बदलाव का वाहक, विविधता के पैरोकार और अखंडता के अग्रणी बनने की अपील की…

बादामपहाड़। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बादामपहाड़ रेलवे स्टेशन से तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ियां आदिवासी क्षेत्रों को बड़े शहरों से जोड़ेंगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा देगी।

मुर्मू ने बादामपहाड़ से रायरंगपुर तक ट्रेन में यात्रा भी की। समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास भी उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अमृत स्टेशन योजना के तहत बादामपहाड़ स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी।

इन ट्रेनो की शुरुआत शालीमार-बादामपहाड़ व बादामपहाड़-राउरकेला साप्ताहिक एक्स. एवं बादामपहाड़ और टाटानगर के बीच एमईएमयू।

भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे इंजीनियर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में इंजीनियर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुर्मू ने छात्रों से सकारात्मक बदलाव का वाहक, विविधता के पैरोकार और अखंडता के अग्रणी बनने की अपील की।

राष्ट्रपति ने संबलपुर जिले के बरला स्थित वीर सुरेंद्र साई यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे।

Related Posts