BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बड़ी घटनाओ को अंजाम देने सराफा लाईन जवाहर मार्केट पावर हाउस में घूम रहे बाहरी उठाईगिर महिला गिरोह चढा पुलिस के हत्थे

भिलाई। दीपावली पर्व को देखते हुए बाहरी पेशेवर चोरी करने वाले गिरोह के आने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गहोदय श्री बद्रीनारायण गीणा के निर्देश पर एवं अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा उप पुलिस अधीक्षक (साइबर क्राईग) विश्वास चन्द्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक(छावनी) कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में थाना छावनी प्रभारी विशाल सोन द्वारा सिविल टीम व थाना के पेट्रोलिंग टीम को सराफा बाजार में लगातार पेट्रोलिंग करने व संदिग्ध दिखने वालो पर निगाह रखने, बाहरी गिरोह के आने की सूचना पर लॉज ढाबा, रेल्वे स्टेशन बस स्टेण्ड की लगातार चेकिंग करने के निर्देश में सिविल टीम व छावनी पेट्रोलिंग द्वारा इन क्षेत्रो की लगातार पेट्रोलिंग
व चेकिंग की जा रही थी।

दिनांक 02.11.2021 धनतेरस के अवसर पर सराफा बाजार जवाहर मार्केट में पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्धो पर कार्यवाही के आदेश पर सिविल टीम द्वारा लगातार मार्केट में पेट्रोलिंग की गई व निगाह रखी गयी। कुछ संदिग्ध महिलाएं सराफा मार्केट में घूमती हुई नजर आई जिनका लगातार पीछा किया गया। उन्हें देखने पर ज्वेलरी दुकानो के आस पास घूमते व रेकी करते प्रतीत होने पर उन्हे पकड़कर थाना छावनी लाकर पूछताछ किया गया।

पूछताछ में अपना नाम 1. नीता चौधरी पति स्व निक
चौधरी उम्र 40 वर्ष, पता ग्राम कहरोई, जिला उमरिया म.प्र.

2. गंजू चौधरी: पति विसाहु चौधरी, उग्र 45 वर्ष, पता ग्राम गहरोई, जिला उमरिया म.प्र.

3. सीमा चौधरी, पति पप्पु चौधरी, उम्र 26 वर्ष, पता गौतम नगर, पंचशील स्कुल के पास, खुर्सीपार,

4. शीला चौधरी, पति अशोक चौधरी, उम्र 24 वर्ष पता चंदिया, ग्राम अखराड, जिला उमरिया म.प्र वर्तमान
पता जागृति चौक पुरैना

5. अशोक चौधरी, पिता डूमारी चौधरी, उम्र 35 वर्ष,
पता चंदिया ग्राम अकराड, जिला उमरिया म.प्र. वर्तमान पता जागृति चौक पुरैना के रहना बताये व पूर्व में भी यहां व अन्य जिलो में चोरी की घटना को करना
बताये एवं जवाहर मार्केट भीड भाड वाले सराफा दुकानो की रेकी कर चोरी करने का मौका तलाश रहे थे एवं पूछताछ में जवाहर मार्केट में बर्तन दुकानो में बर्तन चोरी करना स्वीकार किये।

जिस पर थाना छावनी में अपराध कमांक 614/2021 धारा 379, 34 भादवि पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में उनि नरेश सार्वा, सउनि डेरन सिंह राजपूत, प्रआर रागनारायण यदु, सिविल टीम से आरक्षक अरविंद मिश्रा, सत्येन्द्र मिश्रा, एवन बंछोर, अनिल सिह, रिंकु सोनी व थाना छावनी पेट्रोलिंग से धर्मेन्द्र सिंह, त्रिलोक बाठी, लोभेन्द्र ठाकुर महिला आरक्षक एलिशा बेग की सराहनीय भुमिका रही।

Related Posts