रायपुर। कोरबा जिले के कटघोरा से कोरोना वायरस से संक्रमण से छग की अब तक कि बड़ी खबर आई है। जहाँ एक साथ 7 संक्रमित मिली है। कोरबा का कटघोरा कोरोना वायरस के हॉट स्पॉट के रूप में सामने आया है। कटघोरा में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के संक्रमित 8 नए मरीज मिले हैं। जिसमे से 5 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। 7 मरीजों की पुष्टि गुरुवार की शाम हुई है जबकि एक अन्य मरीज में संक्रमण की पुष्टि बुधवार की रात हुई थी। गुरुवार को मिले सात मरीजों को कोरबा प्रशासन द्वारा इलाज के लिए रायपुर एम्स भेजने की तैयारी की जा रही है। बुधवार को मिले मरीज को पहले ही एम्स भेजा जा चुका है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के अब तक 18 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें से 10 मरीज कोरबा जिले से ही है। जिसमे से 9 कटघोरा से हैं। वही नए मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया है। इसके पहले कटघोरा में एक 16 वर्षीय किशोर को कोराना की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद अब 24 घंटे में ही 8 नए मरीज मिले हैं। कटघोरा के अलावा कोरबा शहर के एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी, जो यूके से लौटा है जबकि इस युवक को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में अब तक मिले 18 मरीजों में से 9 के ठीक होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।









