नईदिल्ली (ए)। जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में बजरंग पूनिया ने भारत क झोली में एक और ब्रॉन्ज मेडल डाल दिया है। भारतीय पहलवान ने 65 क्रिगा फ्रीस्टाइल वर्ग में ब्रॉन्ज के लिए खेले गए मुकाबले में कजाखस्तान के दौलेत नियाजबेकोव को एकतरफा मुकाबले में हराकर भारत को टोक्यो ओलंपिक में छठा मेडल दिलाया।
इससे पहले बजरंग को अपने सेमीफाइनल मैच में तीन बार के विश्व चैंपियन हाजी अलीएव के हाथों 5-12 से हार झेलनी पड़ी थी। बजरंग ने कुश्ती में भारत को दूसरा मेडल दिलाया है, उनसे पहले रवि दहिया ने फाइनल तक का सफर तय करते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।
News Flash:
Bajrang Punia wins Bronze medal.
Bajrang BEAT reigning World Silver medalist Daulet Niyazbekov 8-0.
Its 6th medal for India at Tokyo 🥳 #Tokyo2020 #Tokyo2020withIndia_AllSports pic.twitter.com/XFf5NAB2Ha— India_AllSports (@India_AllSports) August 7, 2021
बजरंग दौलत पर मैच की शुरुआत से ही हावी नजर आए और उनको वापसी करने का कोई मौका नहीं दिया। भारतीय पहलवान ने दौलत को पूरे मैच में एक भी प्वॉइंट हासिल नहीं करने दिया और मुकाबले को 8-0 से अपने नाम किया। बजरंग पूनिया भारत के उन खिलाड़ियों में से एक थे जिनसे देश को ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल की उम्मीद थी।
भारतीय रेसलर ने टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार आगाज किया था और अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईरान के दमदार पहलवान मुर्तजा गियासी को पटखनी देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। हालांकि, सेमीफाइनल में बजरंग की लेग- डिफेंस कमजोरी का भरपूर फायदा हाजी अलीएव ने उठाया और मैच को एकतरफा कर दिया था। टोक्यो ओलंपिक में यह भारत का चौथा ब्रॉन्ज मेडल है।















