BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बच्चो चोर समझकर साधुओं को पीटने का मामला: पुलिस ने अपराध दर्ज कर वीडियो फुटेज के आधार पर 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 05/10/22 को प्रातः 11 बजे के लगभग गणेश चौक चरौदा थाना पुरानी भिलाई के पास तीन लोगों को जो कि साधु की वेषभूषा में घूम रहे थे एवं घूमने के दौरान संधिग्ध भी नज़र आ रहे थे, कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा इनके बच्चा चोर होने की अफ़वाह फैला देने पर भीड़ इकट्ठी हो गई और इन तीन लोगों के साथ मारपीट करने लगे। पुलिस को सूचना मिलने पर पेट्रोलिंग स्टाफ़ पहुँचकर इनको तत्काल भीड़ से छुड़ाकर थाना लाया गया और अस्पताल ले ज़ाया गया अस्पताल में डॉक्टर ने सामान्य चोट बताते हुए इनका प्राथमिक उपचार के उपरांत इनकी छुट्टी कर दी गई।

पूछताछ में इन्होंने अपना नाम पता
(1) राजवीर सिंग पिता जीतसिंग उम्र 28 वर्ष निवासी गोविन्दगढ़ ज़िला अलवर राजस्थान।
(2) श्याम सिंग पिता साहब सिंग उम्र 23 वर्ष निवासी गोविन्द गढ़ ज़िला अलवर राजस्थान।
(3) अमन सिंग पिता दिलबाग सिंग 28 वर्ष बताया,

लेकिन अपना किसी प्रकार का परिचय पत्र या आधार कार्ड नहीं दिखाया। चोट एवं अपराध पाये जाने पर अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ थाना पुरानी भिलाई ज़िला दुर्ग में अपराध क्र 455/2022 धारा 294, 506, 323, 147 भादवि के तहत अपराध क़ायम किया गया। वीडियो फूटेज के आधार पर अज्ञात लोगों को चिन्हाकित किया जा रहा है व उसके उपरान्त तत्काल गिरफ़्तारी की जायेगी।

घटना का फ़ुटेज के आधार पर निम्न पाँच आरोपियों की अब तक गिरफ़्तारी की जा चुकी है-

(1.) सत्यनारायण चलधारी पिता स्व श्रवण चहधारी उम्र 44 वर्ष निवासी- ईँटा मट्‌ट्टी के पास चरौदा बस्ती भिलाई।
(2.) मूलचंद विषाद पिता नरसिंग निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी चरौदा बस्ती वार्ड 2 ) भिलाई।
(3.) यशवंत साहू पिता दीनद्‌याल साहू उम्र 30 वर्ष निवासी शिवाजी चौक चरौदा बस्ती भिलाई।
(4.) सत्येंद्र कुमार महतो पिता रामकुमार उम्र 32 वर्ष निवासी गणेश चौक चरौदा बस्ती भिलाई।
(5.) भूपेश कुमार वर्मा उर्फ़ कान्हा वर्मा पिता राजूराम वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी गणेश चौक चरौदा।

Related Posts