BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बच्चो को लेने जेठ सास के घर गए परिवार को पड़ा महंगा, रात को चोर ने घर से सोने चांदी के जेवर, 16 हजार नगदी सहित ले गए नए कपड़े

पड़ोसी का घर किया बाहर से लॉक, सामने वाले घर का सीसीटीवी है बंद….

भिलाई-3। रात को घर पर ताला लगाकर अपने जेठ सास के घर बच्चों को लाने गई और रात वही रुकना भारी पड़ गया। इधर चोरो ने घर का ताला तोड़कर पूरा हाथ साफ करते हुए सोना चांदी के गहनों और नए कपड़े ले गये। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के विश्व बैंक कॉलोनी, सेक्टर वन की है जहां मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोला और पूरा घर छानबीन कर अलमारी तोड़कर पूरा गहन, नगदी और नए कपड़े तक चोरी कर ले गए।

विश्व बैंक कॉलोनी निवासी राजूलाल नंदौरे और उनकी धर्मपत्नी ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 7 बजे वो अपने बच्चों को लेने अपनी जेठ सास के यहाँ जोरातराई (उतई) गए थे और रात को वापस आने का प्लान था लेकिन जेठ सास की जिद करने पर वो रात को वही रुक गए। बुधवार की सुबह करीब 8 बजे जब वो अपने घर वापस विश्व बैंक कॉलोनी पहुंचे तो देखा कि बाहर का गेट बंद है लेकिंन अंदर के लगे दरवाजा का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखे तो इनके होश उड़ गए। अलमारी का ताला टूटा हुआ था पूरा समाना बिस्तर पर बिखरा हुआ पड़ा था। दूसरे रूम का भी यही हाल था।

राजू लाल नंदौरे और उनकी धर्मपत्नी ने बताया कि 4 नग सोने का अंगूठी, जिसमे 3 लेडीस और एक जेन्स है, बड़े साइज का सोने का मंगलसूत्र एक नग, कान का दो जोड़ा सोने का जिसमे एक नग बाली थी, चांदी के तीन अंगूठी, पैर पट्टी दो नग, कमरबंद चांदी का 32 तोला का, चांदी का ब्रेसलेट, नगदी 15 हजार रुपये और नए कपड़े चोरी करके ले गए है।

वही उनकी पड़ोसी संध्या बनर्जी के दरवाजा का कुंडी बाहर से लगा हुआ था। घर के सामने वाले घर में सीसीटीव लगा हुआ है पर वो बन्द होने की जानकारी मिली है। सूचना पर पुरानी भिलाई पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुरानी भिलाई पुलिस ने अपराध क्रमांक 277/2022 धारा 457, 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

वर्जन: संजय ध्रुव, एएसपी (शहर) पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात चोरी की एक घटना हुई है, पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है, आस पास में लगे सीसीटीवी का पता कर फुटेज निकाल कर जल्द मामले का खुलासा करेंगे।

Related Posts