मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर दास ने कहा, चक्रवाती तूफान बनने की आशंका है, लेकिन यह बेहद कम तीव्रता का हो सकता है। ओडिशा पर इसका मामूली प्रभाव पड़ेगा, जिससे हल्की से मध्यम बारिश होगी…
नईदिल्ली (ए)। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव 24 अक्तूबर तक कम तीव्रता वाला चक्रवाती तूफान बन सकता है। आईएमडी ने एक बुलेटिन में कहा कि दबाव का क्षेत्र ओडिशा के पारादीप से करीब 610 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित है। आईएमडी ने कहा, अगले 24 घंटों में इसके गहरे दबाव में बदलने की संभावना है। यह अगले 12 घंटों में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और फिर अगले तीन दिनों में बांग्लादेश-पश्चिम बंगाल के तटों की ओर बढ़ेगा।














